2 September History: इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनी बुला चौधरी, बुलंद दरवाजा का निर्माण, दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति और भी बहुत कुछ
दो जनवरी 1970 को कलकत्ता में जन्मी बुला चौधरी लम्बी दूरी की एक अद्भुत महिला तैराक हैं। उन्होंने पांचों महाद्वीपों के सातों समुद्र तैर कर पार किए हैं। ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित बुला चौधरी को ‘जल परी’ की उपाधि दी गई। (September 2 Historical Events) उन्होंने इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार किया है और वह दो सितंबर 1999 का दिन था, जब उन्होंने दूसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने का गौरव हासिल किया था। यह कारनामा अंजाम देने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। (2 September History of the Day) 2003 में ‘ध्यानचंद लाइफटाइम एचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित बुला का पूरा नाम बुला चौधरी चक्रवर्ती है। देश दुनिया के इतिहास में दो सितंबर की तारीख पर कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
बुलंद दरवाजा का निर्माण
1573 : अकबर ने अहमदाबाद के निकट एक निर्णायक युद्ध में विजय हासिल की और गुजरात पर कब्जा कर लिया। इस जीत की खुशी में बुलंद दरवाजा बनवाया गया। 1775 : पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।
इटली और यमन में समझौता
1789 : अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया। एलेक्जेंडर हेमिल्टन पहले मंत्री बने। 1806 : भूस्खलन के कारण स्विट्जरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद, 457 लोगों की मौत। 1926 : इटली और यमन में एक समझौता हुआ जिससे लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व स्थापित हुआ।
दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति
1930 : यूरोप से अमेरिका के लिए पहली सीधी उड़ान भरी गई। 1945 : जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ। 1946 : जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।
पहली बार दुनिया के सामने आई ए.टी.एम मशीन
1956 : हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच एक पुल गिरने से 125 लोगों की मौत। 1962 : सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने को राजी हुआ। 1969 : अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली ऑटोमैटिक टेलर मशीन (ए.टी.एम.) को दुनिया के सामने पेश किया गया।
मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपीन सरकार के बीच गृह युद्ध की समाप्ति
1990 : काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत। 1992 : अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए। 1996 : मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपीन सरकार ने 26 वर्ष के गृह युद्ध के बाद एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनी
1998 : पायलट रहित प्रशिक्षण विमान निशांत ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी। 1999 : भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं। 2001 : 1967 में विश्व में पहला हृदय प्रतिरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का निधन।
गूगल क्रोम की शुरुआत, ‘आईएनएस विक्रांत’ का जलावतरण
2007 : अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना। 2008: गूगल क्रोम की शुरुआत। 2009: आंध्र प्रदेश में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राज्य के मुख्यमंत्री वाई.ए. राजशेखर रेड्डी का निधन। 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विक्रांत’ का कोच्चि में जलावतरण किया। 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल1’ का श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया। 2024: पेरिस पैरालंपिक में भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और बैडमिंटन खिलाड़ी कुमार नितेश ने स्वर्ण पदक जीता। (भाषा इनपुट के साथ)
एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बन गया कैच छूटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
श्री श्री रविशंकर का हेल्दी मंत्र! बोले फिट रहने के लिए जरूर अपनाएं खानपान की ये सिंपल सी आदतें
अंदर से कैसी दिखती है यूपी की नंबर वन यूनिवर्सिटी BHU, एडमिशन के लिए लगती है लंबी लाइन
iPhone 17 Series: 4 नए आईफोन हुए लॉन्च, जानें सभी की भारत में कीमत और फीचर्स
डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, IPL से इतने करोड़ रुपए ज्यादा होगी कमाई
SIP बनाम सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): 1.50 लाख रुपये निवेश पर 15 साल में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
वायरल हुई बनाना कॉफी की रेसिपी, केले का स्वाद लें अब कॉफी के साथ, आसान तरीके से आप भी बनाएं
Rise and Fall: उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने नेपोटिज्म पर साधा निशाना, पवन सिंह को सुनाई स्ट्रगल की कहानी
IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती, iocl.com से करें आवेदन
LIC AAO Admit Card: जल्द जारी होगा एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड, कहां और कैसे करें डाउनलोड, पढ़ें पूरा प्रोसेस
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited