5 September ka itihas: शिक्षक दिवस के अलावा और किन बातों के लिए याद किया जाता है 5 सितंबर
5 September ki History: भारत के इतिहास में पांच सितंबर की तारीख का एक खास महत्व है। दरअसल इस दिन देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था और उन्हीं के सम्मान में इस दिन को ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। पांच सितंबर 1888 को तमिलनाडु में जन्मे डॉ. राधाकृष्णन को भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद् और महान दार्शनिक के तौर पर जाना जाता है। पूरे देश को अपनी विद्वता से अभिभूत करने वाले डॉ. राधाकृष्णन को भारत सरकार ने सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया था। देश-दुनिया के इतिहास में पांच सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
मीर कासिम को ब्रिटिश फौजों से मिली हार
1698 : इंग्लैंड में एक प्रतिद्वंद्वी ईस्ट इंडिया कंपनी खोली गई। 1763 : मीर कासिम को राजमहल के निकट उदयनाला में ब्रिटिश फौजों के खिलाफ युद्ध में हार स्वीकार करनी पड़ी।
शिक्षक दिवस की शुरुआत
1888 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म। वर्ष 1962 में इस दिन को भारत में ‘शिक्षक दिवस’ के तौर पर मनाने का ऐलान किया गया।1914 : ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता।
नीरजा भनोट का निधन
1986 : आतंकवादियों द्वारा अपह्रत भारतीय विमान के यात्रियों को बचाने के लिए विमान परिचारिका नीरजा भनोट ने अपनी जान दी।1991 : नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
5 सितंबर का इतिहास
2002 : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई घातक हमले में बाल-बाल बचे। 2009 : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
एटीएम के जरिए चेक निर्गम की सुविधा
2011 : भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया।
चीन के सिचुआन में भूकंप
2021 : उत्तरी इराक में आईएस के हमले में 13 पुलिसकर्मी मारे गए। 2022 : चीन के सिचुआन में 6.8 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 93 लोगों की मौत हुई और 25 लोग लापता हुए।
अमेरिका में 14 वर्षीय छात्र ने की गोलीबारी
2023 : पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों के साथ झड़प में 50 से अधिक सुरक्षाबलों की मौत। 2024 : अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाई स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने की गोलीबारी, चार लोगों की मौत। (भाषा इनपुट के साथ)
एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बन गया कैच छूटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
श्री श्री रविशंकर का हेल्दी मंत्र! बोले फिट रहने के लिए जरूर अपनाएं खानपान की ये सिंपल सी आदतें
अंदर से कैसी दिखती है यूपी की नंबर वन यूनिवर्सिटी BHU, एडमिशन के लिए लगती है लंबी लाइन
iPhone 17 Series: 4 नए आईफोन हुए लॉन्च, जानें सभी की भारत में कीमत और फीचर्स
डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, IPL से इतने करोड़ रुपए ज्यादा होगी कमाई
The Conjuring Last Rites Box office: नहीं रुक रही 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' की कमाई, 60 करोड़ रुपये के पार हुआ कलेक्शन
माँ कुनिका सदानन्द के बचाव में आए बेटे अयान लाल, तान्या मित्तल पर साधा निशाना बोलें- 'मेरी माँ का स्ट्रगल...
Kareena Kapoor Saree: सितारों से लदी साड़ी में चांद का टुकड़ा बनीं करीना कपूर, मॉर्डन ब्लाउज देख मियां सैफ भी होंगे फिदा
विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, करें ये उपाय, जानें महत्व
Nepal Updates: सेना ने संभाली सुरक्षा की कमान, धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात, इमारतों से उठ रहा धुंआ, सड़कें वीरान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited