धरती का अनोखा संगम, जहां दो ​नदियों का पानी कभी नहीं होता MIX

Interesting GK: कभी सोचा है इस बारे में कि धरती पर ऐसी दो नदियों का संगम है, जहां दोनों नदी का पानी आपस में मिक्स नहीं होता है, आपको लग रहा होगा ये कैसे संभव है? लेकिन में ये सच है। ये प्रकृति की इतनी खूबसूरत घटना है, कि लोग इसे देखने के लिए दूर दूर से आते हैं। यहां दोनों नदियों का पानी का रंग बिल्कुल अलग है, एक नदी के पानी का रंग दिखने में सफेद दिखाई देगा जबकि दूसरी नदी के पानी का रंग हल्का मटमैला। आइये जानें कहां है ये अनोखा संगम, जहां नहीं होता दो नदियों के पानी का मिश्रण

01 / 06
Share

धरती का अनोखा संगम, जहां दो ​नदियों का पानी कभी नहीं होता MIX

​आज हम बात करेंगे जॉर्जिया की अरागवी नदी के बारे में, ये तो आप जानते हैं जिस स्थान पर दो नद‍ियां का पानी मिलता है, उसे संगम कहा जाता है। संगम वाले स्थान ​के बाद कोई नहीं दोनों नदियों का पानी अलग अलग नहीं कर सकता है।​

02 / 06
Photo : TNN Edit

दोनों नदियों का पानी नहीं होता मिक्स

संगम के बाद दोनों नदियों का पानी एक साथ बहता है, और आपास में मिक्स हो जाता है, लेकिन आज हम आपको 2 ऐसी नद‍ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहती तो साथ हैं, लेकिन उनका पानी कभी मिक्स नहीं होता और ये नजारा बेहद सुंदर है।

03 / 06
Photo : TNN Edit

क्यों नहीं मिलता दोनों नदियों का पानी

दोनों नदियों के पानी के खनिज और कार्बनिक तत्वों, तापमान और घनत्व में अंतर के कारण आपस में मिले बिना एक-दूसरे के साथ-साथ बहती हैं, जिससे प्राकृतिक व अद्भुत नजारा बनता है।

04 / 06
Photo : TNN Edit

जानें कारण

हर चीज के पीछे कोई न कोई कारण जरूर होता है, वैसे ही जॉर्जिया में अरागवी नदी के पीछे भी सद‍ियों पुराने कई रहस्‍य हैं, जिसे वैज्ञानिक अभी तक नहीं सुलझा पाए हैं, लेकिन तब भी जो जवाब सामने आया है उसके अनुसार, दोनों पानी का घनत्व और तापमान अलग-अलग है, इसल‍िए दोनों पानी के मिलने पर एक पतली दीवार बनती है, जो पानी को मिक्स होने से रोकता है।

05 / 06
Photo : TNN Edit

यहां समझें

कुदरत का ये नजारा देखने के लिए हर दिन सैकड़ो की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं और फोटो क्लिक करते हैं, दरअसल Tetri Aragvi (जिसका पानी सफेद है) गुडौरी से नीचे पासनौरी शहर तक बहती है, जहां ये Shavi Aragvi (जिसका पानी हल्‍का मटमैला है) से मिलती है।

06 / 06
Photo : TNN Edit

Shavi Aragvi नदी के बारे में

Shavi Aragvi उत्तर पूर्व में गुदामकरी की मुख्य नदी है। पासनौरी से, ये दोनों नदियां एक नदी के रूप में बहती है, जिसे Aragvi के नाम से जाना जाता है।