देशभर के इन 9 राज्यों से बड़ा है भारत का ये विशाल जिला, जानें किस State में है और कितना है बड़ा

जानें भारत के सबसे बड़े जिले के बारे में, ये इतना विशाल है कि देशभर के 9 राज्यों से भी बड़ा है। गौरतलब है कोई भी राज्य जिलों में बंटा होता है, सबसे ज्यादा जिले वाला राज्य उत्तर प्रदेश है यहां कुल 75 जिले हैं, इसी तरह सबसे कम जिले वाला राज्य गोवा है यहां केवल दो जिले हैं। अब चौंकने वाली बात ये है कि देश में एक ऐसा भी जिला है जो लंबाई चौड़ाई में भारतभर के 9 जिलों से बड़ा है, अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं या रोचक फैकट में दिलचस्पी रखते हैं तो पूरा लेख देखें

01 / 07
Share

भारत का सबसे विशाल जिला, जिसके सामने 9 राज्यों की लंबाई चौड़ाई है छोटी

भारत में 28 राज्य व 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, इनमें से 9 राज्य की लंबाई चौड़ाई से बड़ा है भारत का एक अनोखा जिला, जिसे भारत के सबसे बड़े जिले के रूप में मान्यताप्राप्त है।

02 / 07
Photo : Canva

भारदूसरा सबसे बड़ा जिला

भारत में सैकड़ों जिले हैं, जिनमें गुजरात का कच्छ जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है। लद्दाख में स्थित लेह, भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।

03 / 07
Photo : Canva

कितना बड़ा है कच्छ

कच्छ (गुजरात) का क्षेत्रफल: 45,652 वर्ग किलोमीटर है, जो कि इसे भूगौलिक तौर पर बहुत विशाल बनाता है। ये केरल, हरियाणा, सिक्किम, गोवा, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और मेघालय जैसे राज्यों से भी बड़ा है।

04 / 07
Photo : Canva

कच्छ की विशालता

कच्छ (गुजरात) में 6 नगर पालिकाएं, 939 गांव और 10 तालुकाएं शामिल हैं। कच्छ जिला न केवल कच्छी लोगों का निवास स्थान है, बल्कि यह कच्छ के रण, बन्नी घास के मैदानों और ग्रेट एवं लिटिल रण की मौसमी दलदली आर्द्रभूमि में भारतीय वनाग आबादी का भी निवास स्थान माना जाता है।

05 / 07
Photo : Canva

दूसरा सबसे बड़ा जिला

भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला लेह (गुजरात) है, जिसका क्षेत्रफल 45,110 वर्ग किलोमीटर है। वर्तमान में, पूरा Ladakh भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है।

06 / 07
Photo : Canva

भारत के 28 राज्यों के नाम

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल।

07 / 07
Photo : Canva

भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव,जम्मू और कश्मीर,लद्दाख,चंडीगढ़,दिल्ली,पुडुचेरी,लक्षद्वीप,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह