ढाई साल का करियर ब्रेक लेकर की UPSC की तैयारी, दूसरे प्रयास में IAS अधिकारी बन गाड़ा झंडा

​संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं, लेकिन केवल कुछ ही उम्मीदवार अपने IAS अधिकारी बनने के सपने को पूरा कर पाते हैं। आज हम आपको IAS सोनाली देव की प्रेरक कहानी बताएंगे, जिन्होंने फुल-टाइम नौकरी के साथ तैयारी करते हुए अपने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा को सफलता पूर्वक पास किया।

01 / 07
Share

दिल्ली की बेटी सोनाली देव​

​सोनाली देव मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण इसी शहर में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की और अपने विद्यालय जीवन से ही शानदार परिणाम हासिल किए। कक्षा 10वीं में उन्होंने 91.8% और 12वीं में 91.2% अंक प्राप्त किए।​

02 / 07
Photo : Canva

Sonali Dev IAS Education

​आगे चलकर उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक किया और 10 में से 8.15 सीजीपीए हासिल किया। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने PayU में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम किया, जहां उन्होंने अपने तकनीकी कौशल और पेशेवर क्षमता को सिद्ध किया।​

03 / 07
Photo : Canva

MBA और नई दिशा​

​सोनाली की करियर यात्रा ने एक नया मोड़ तब लिया जब उन्होंने CAT परीक्षा पास कर आईआईएम कलकत्ता से MBA करने का निर्णय लिया। MBA के बाद उन्होंने एनालिस्ट के तौर पर काम किया, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उनकी असली मंजिल देश की सेवा करना है।​

04 / 07
Photo : Canva

UPSC की ओर कदम, करियर में लिया ढाई साल का ब्रेक​

​इस लक्ष्य को पाने के लिए सोनाली ने 2.5 साल का करियर ब्रेक लिया और पूरी तरह UPSC की तैयारी में जुट गईं। उन्होंने अनुशासित दिनचर्या अपनाई, बेसिक कॉन्सेप्ट को मजबूत किया और प्रभावी नोट्स बनाने की रणनीति अपनाई।​

05 / 07
Photo : Canva

जब मिली असफलता​

​पहले प्रयास में Sonali Dev को असफलता मिली, लेकिन उनके दृढ़ निश्चय ने उन्हें कामयाबी दिलाई। पहली असफलता से सीखते हुए उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ विश्राम और सही मार्गदर्शन पर भी ध्यान दिया।​

06 / 07
Photo : Canva

UPSC में सफलता​

​कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद सोनाली की मेहनत और दृढ़ संकल्प ने आखिरकार रंग दिखाया। उन्होंने 2021 में अपने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास की और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 41 हासिल की।​

07 / 07
Photo : Canva

रीवा में सहायक कलेक्टर, Sonali Dev IAS Posting​

​उनकी प्रशासनिक यात्रा की शुरुआत रीवा में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में सहायक सचिव के तौर पर कार्य किया और वर्तमान में वे मध्य प्रदेश के बिच्छिया तहसील की उप-मंडलाधिकारी (SDM) के पद पर कार्यरत हैं।​