ऑनस्क्रीन बेटे से दिल लगा बैठी थीं ये टॉप हसीनाएं, आशिकी के चक्कर में भूल गईं रिश्तों की मर्यादा
Actresses Fell in Love With Onscreen Son: कीश्वर मर्चेंट से लेकर साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी सहित कई हसीनाओं ऐसी हैं, जो ऑनस्क्रीन बेटे से ही दिल लगा बैठीं थीं। इस लिस्ट को देखकर आपको हैरानी होने वाली है।

ऑनस्क्रीन बेटे से ही प्यार कर बैठीं ये हसीनाएं
Actresses Fell in Love With Onscreen Son: मां-बेटे से ज्यादा इस संसार में पवित्र और प्यारा रिश्ता नहीं है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने ऑनस्क्रीन मां-बेटे का किरदार निभाया। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने ऑनस्क्रीन बेटे से ही दिल लगा बैठी थीं। लोगों ने मजाक उड़ाते हुए यहां तक कह दिया था कि ये हसीनाएं रिश्तों की मर्यादा तक भूल गईं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

नरगिस दत्त
बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस रहीं नरगिस दत्त ने फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त संग काम किया था। इस मूवी नरगिस ने सुनील दत्त की मां का रोल निभाया था। मूवी के सेट पर आग लग गई थी, जिसके बाद सुनील दत्त ने एक्ट्रेस को बचाया था। इसके बाद नरगिस को सुनील दत्त से प्यार हो गया था।

कीश्वर मर्चेंट
टीवी एक्ट्रेस कीश्वर मर्चेंट ने भी एक सीरियल में सुय्यश राय की मां का रोल निभाया था कीश्वर मर्चेंट को सुय्यश से प्यार हो गया था। कई महीनों तक डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी।

अनुष्का शेट्टी
अनुष्का शेट्टी और प्रभास को साउथ इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक माना जाता था। 'बाहुबली' मूवी में अनुष्का ने प्रभास की मां का रोल निभाया था। दोनों के अफेयर की चर्चा भी कई बार सामने आई हैं।

अपर्णा कुमार
अपर्णा कुमार ने 'बेइंतेहा' सीरियल में हर्षद अरोड़ा की ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभाया था। इस सीरियल को करते हुए दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था।

मोनिका
मोनिका ने टीवी सीरियल 'प्रतिज्ञा' में अंकित गेरा की मां की भूमिका निभाई थी। शूटिंग सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपने लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंकित गेरा ने मोनिका को चीट किया था।

रेहाना पंडित
रेहाना पंडित ने भी जीशान खान की ऑनस्क्रीन मां का रोल निभाया था। जीशान खान और रेहाना पंडित भी एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।

चेक के पीछे साइन करने पर हो सकता है अकाउंट खाली, जानें RBI के नियम

Photos: बादल फटने से देहरादून में भारी नुकसान, हर तरफ दिख रहे तबाही के निशान

गार्डनिंग से लेकर फार्मिंग, क्लाइंबिंग से लेकर जंपिंग तक, चीन के स्कूलों में सिखाई जाती हैं ये चीजें

पॉलिटिक्स ही नहीं पोएट्री में भी माहिर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ये हैं PM Modi की लिखी कुछ खास किताबें

साड़ी-गजरे में इतनी सुंदर लगती हैं बॉलीवुड हसीनाएं, AI ने बनाई ट्रेंडी फोटो, लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियां रियल लाइफ में भी लगेंगी कमाल

'हम लोग हरियाणा पुलिस से हैं'! ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट; शातिरों ने 20 लाख का लगाया चूना

AFCAT 2025 Result: भारतीय वायु सेना ने जारी किया AFCAT परीक्षा का परिणाम, इस Direct Link से करें चेक

Viral News: रशियन महिला ने भारत आकर सीखी 11 ऐसी आदतें, पढ़कर लोग कर रहे जमकर तारीफ

वाराणसी में वकीलों ने दारोगा को पीटा, पुलिस छावनी में तब्दील हुई कचहरी

AFG vs BAN Asia Cup 2025 Toss Time Live Today: आज का टॉस कौन जीता, अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited