बढ़ती उम्र 90s की इन हसीनाओं के करियर का बनी काल, हाथों से एक के बाद एक छीन ली गई फिल्में

90s Bollywood Actresses: माधुरी दीक्षित से लेकर जूही चावला सहित 90 के दशक में दर्शकों के दिलों की धड़कन बने रहने के बाद अब बढ़ती उम्र के बाद इन हसीनाओं को बॉलीवुड की फिल्में ऑफर नहीं हो रही हैं। तो चलिए इन हसीनाओं की लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...

90s की इन हसीनाओं का खत्म हुआ दबदबा
01 / 08
Image Credit : Instagram

90s की इन हसीनाओं का खत्म हुआ दबदबा...

90s Bollywood Actresses: 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनीं फिल्मों में काम कर कई नई-नई अदाकाराओं ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। एक समय मेकर्स अपनी फिल्मों में माधुरी दीक्षित से लेकर जूही चावला सहित इन अदाकाराओं को इसलिए कास्ट करते थे ताकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकें। हालांकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ मेकर्स ने इन हसीनाओं को अपनी फिल्मों में लेना बंद कर दिया और ये इंडस्ट्री से गायब होती चलीं गईं। आइए इन हसीनाओं की लिस्ट पर डालें एक नजर...

माधुरी दीक्षित
02 / 08
Image Credit : Instagram

माधुरी दीक्षित

90 के दशक में माधुरी दीक्षित ने एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था। बढ़ती उम्र के साथ माधुरी दीक्षित को भी धीरे-धीरे फिल्में मिलना बंद हो गई थीं।

उर्मिला मातोंडकर
03 / 08
Image Credit : Instagram

उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर का भी एक समय बॉलीवुड पर दबदबा था। हालांकि धीरे-धीरे उर्मिला का भी बोलबोला बढ़ती उम्र के साथ खत्म होता चला गया। उर्मिला ने भी अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।

मनीषा कोइराला
04 / 08
Image Credit : Instagram

मनीषा कोइराला

'सौदागर' से लेकर 'दिल से' सहित मनीषा कोइराला ने भी 90 के दशक में कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम कर लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ उन्हें मेकर्स भूलते चले गए।

करिश्मा कपूर
05 / 08
Image Credit : Instagram

करिश्मा कपूर

90 के दशक की टैलेंटेड और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक करिश्मा कपूर ने भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की थीं। आज वो इंडस्ट्री से गायब हैं। मेकर्स उन्हें बड़े-बड़े रोल ऑफर नहीं कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय
06 / 08
Image Credit : Instagram

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय ने भी कई अच्छी फिल्मों में काम किया था। इंडस्ट्री में बड़ा नाम होने के बाद भी ऐश्वर्या राय को उम्र बढ़ने के साथ-साथ कम फिल्में मिलने लगी थीं।

काजोल
07 / 08
Image Credit : Instagram

काजोल

काजोल आज भी लोगों के बीच खूब फेमस हैं लेकिन उन्हें निर्माताओं की ओर से बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऑफर्स आना अब बंद हो गए हैं। 90s में काजोल ने खूब तहलका मचाया था।

जूही चावला
08 / 08
Image Credit : Instagram

जूही चावला

शाहरुख खान से लेकर अनिल कपूर सहित जूही चावला ने 90 के दशक में सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया था लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ एक्ट्रेस को भी फिल्में मिलना बंद हो गई थीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited