मिट्टी में मिल गया प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी में इन सेलेब्स के नाचने का ख्याब, नहीं दिया न्योता

Celebs Didn't Get Invite of Priyanka's Brother Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सेलेब्स मौजूद हैं जिनकी प्रियंका चोपड़ा के साथ कोल्ड वॉर जारी है। ऐसे में अब भाई सिद्धार्थ की शादी में प्रियंका चोपड़ा ने इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को न्योता ही नहीं भेजा है। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

01 / 10
Share

मिट्टी में मिल गया प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी में इन सेलेब्स के नाचने का ख्याब, नहीं दिया न्योता

Celebs Didn't Get Invite of Priyanka's Brother Marriage: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के प्री-वेडिंग फंक्शन्स बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किए जा रहे हैं। आज यानी 7 फरवरी के दिन प्रियंका के भाई सिद्धार्थ शादी करने जा रहे हैं। आज हम अपनी इस लिस्ट में उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की शादी का न्योता नहीं दिया है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि इन सेलेब्स के साथ प्रियंका चोपड़ा की बातचीत नहीं है। यहां देखें पूरी लिस्ट...

02 / 10
Photo : Instagram

शाहरुख खान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'डॉन' करते हुए शाहरुख खान की नजदीकियां प्रियंका चोपड़ा संग बढ़ी थीं। हालांकि इन खबरों के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गई थी। तभी दोनों एक-दूसरे की तरह मुंह करना भी पसंद नहीं करते हैं।

03 / 10
Photo : Instagram

करीना कपूर

प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा से ही करीना कपूर को अपना टफ कम्पटीशन माना है। हालांकि कॉफी विथ करण पर करीना ने प्रियंका को लेकर अजीब सा कमेंट किया था, जो प्रियंका को बिलकुल भी पसंद नहीं आया था।

04 / 10
Photo : Instagram

सलमान खान

सलमान खान की फिल्म 'भारत' पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुई थी। प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म करने से मना कर दिया था। तभी से प्रियंका और सलमान के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई।

05 / 10
Photo : Instagram

शाहिद कपूर

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि एक समय शाहिद कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को डेट किया था। दोनों का ब्रेकअप होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी शाहिद कपूर से दूरी बना ली।

06 / 10
Photo : Instagram

कंगना रनौत

कहा जाता है कि प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत के बीच बातचीत नहीं है। कंगना रनौत ने एक बार प्रियंका चोपड़ा को 'सेक्युलर पपी' बोल दिया था। ऐसा उन्होंने प्रियंका का इंटरनेशनल मीडिया कंपनी की हायरिंग का एड देखने के बाद कहा था।

07 / 10
Photo : Instagram

विद्या बालन

एक बार विद्या बालन ने भी जब प्रियंका चोपड़ा को अवॉर्ड नहीं मिला था तो ताना कस दिया था। यह बात प्रियंका चोपड़ा को कतई पसंद नहीं आई थी। इसके बाद से दोनों एक्ट्रेस के बीच कोल्ड वॉर जारी है।

08 / 10
Photo : Instagram

अक्षय कुमार

फिल्म 'ऐतराज' करते हुए अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे। जब यह बात अक्षय की पत्नी ट्विंकल को पता चली तो उन्होंने अभिनेता को प्रियंका संग काम करने के मना कर दिया था।

09 / 10
Photo : Instagram

परिणीति चोपड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते भी ठीक नहीं है। यही वजह है कि परिणीति को प्रियंका के भाई की शादी के फंक्शन में शामिल होते हुए नहीं देखा गया है।

10 / 10
Photo : Instagram

नीलम उपाध्याय से हो रही है सिद्धार्थ की शादी

आज यानी 7 फरवरी के दिन सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी मंगेतर नीलम उपाध्याय से शादी करने जा रहे हैं। शादी होने के बाद दोनों की फर्स्ट पिक देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।