बरसात में न खाएं ये सब्जियां, आचार्य बालकृष्ण ने बताया डाइजेशन की दुश्मन, जानें क्यों इनसे करें परहेज

बरसात के मौसम में सेहत का बहुत खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसमें सबसे ज्यादा जरूरी अपने खानपान को लेकर सावधानी बरतना है। अक्सर हम इस मौसम में कुछ ऐसी सब्जियां खाते हैं, जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती हैं। हाल ही में आचार्य बालकृष्ण ने भी कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताया है जिन्हें बरसात में खाने से पाचन क्रिया खराब हो सकती है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं....

01 / 07
Share

बरसात में क्या न खाएं

बरसात का मौसम अपने साथ नमी, कीटाणु और पाचन से जुड़ी परेशानियाँ लेकर आता है। इस दौरान हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और अगर गलत सब्जियां खा ली जाएं तो गैस, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि कुछ खास सब्जियां इस मौसम में शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी सब्जियां बरसात में खाने से बचना चाहिए और क्यों।

02 / 07
Photo : Istock / IG- Acharya Balkrishna

बैंगन से क्यों करें दूरी

बैंगन को बरसात में खाने से बचने की सलाह दी जाती है। इसका कारण है कि बैंगन पचने में भारी होता है और पित्त को बढ़ा देता है। बरसात में यह जल्दी खराब हो जाता है और कीड़ों का असर भी ज्यादा होता है। इसका सेवन करने से पेट में गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएँ बढ़ सकती हैं।

03 / 07
Photo : Istock / IG- Acharya Balkrishna

पत्ता गोभी से रहिए सावधान

पत्ता गोभी की पत्तियों में बरसात के दौरान बैक्टीरिया और कीड़े आसानी से छिप जाते हैं। इन्हें अच्छे से साफ करना भी मुश्किल होता है। ऐसे में इसे खाने से फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द का खतरा रहता है। यही वजह है कि आचार्य बालकृष्ण इसे बरसात में खाने से मना करते हैं।

04 / 07
Photo : Istock / IG- Acharya Balkrishna

पत्तेदार सब्जियां न खाएं

बरसात के मौसम में पालक, मेथी, सलाद पत्ता जैसी पत्तेदार सब्जियां भी जल्दी खराब हो जाती हैं। इनमें नमी ज्यादा होने के कारण फंगस और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इनका सेवन करने से दस्त, उल्टी और गैस की समस्या हो सकती है।

05 / 07
Photo : Istock / IG- Acharya Balkrishna

फूलगोभी और ब्रोकली से परहेज करें

फूलगोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियां मानसून में नमी और मिट्टी से प्रभावित होती हैं। इनमें कीट और कीड़े आसानी से छिप जाते हैं। कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए ये सब्जियां पेट की तकलीफें बढ़ा सकती हैं। इसलिए इस मौसम में इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

06 / 07
Photo : Istock / IG- Acharya Balkrishna

अरबी खाने से बचें

अरबी स्वाद में अच्छी जरूर होती है लेकिन मानसून में यह डाइजेशन को बिगाड़ सकती है। इसमें स्टार्च अधिक होता है जिससे पेट में भारीपन, कब्ज और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। कमजोर पाचन वाले लोगों को तो इसे बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

07 / 07
Photo : Istock / IG- Acharya Balkrishna

गांठ बांध लें आयार्य बालकृष्ण की बात

बरसात के मौसम में पाचन को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में खास सावधानी जरूरी है। आचार्य बालकृष्ण के अनुसार बैंगन, अरबी, पत्ता गोभी, पत्तेदार सब्जियां और फूलगोभी जैसी चीजों से दूरी बनाना सेहत के लिए फायदेमंद है। इस समय हल्की और आसानी से पचने वाली सब्जियों का चुनाव करें और खाने से पहले सब्जियों को अच्छी तरह धोकर पकाना न भूलें।