जयपुर

Rajasthan: भरतपुर में सनसनीखेज मामला, विवाहिता के प्यार का पगलाया युवक, महिला की हत्या के बाद किया सुसाइड

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर में एक युवक ने पड़ोस में रह रही विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Crime News.

भरतपुर में महिला की हत्या के बाद युवक ने किया सुसाइड (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार को एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता पर गोली चला दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि विवाहिता के हाथ में गोली लगी और उसका इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया इसे 'एकतरफा प्रेम' का मामला बताया जा रहा है।

एकतरफा प्यार में महिला को मारी गोली

भरतपुर के वृत्ताधिकारी पंकज यादव ने बताया कि आरोपी रामबाबू (40) महिला के घर की छत पर पहुंचा जहां वह कपड़े धो रही थी और उस पर गोली चला दी। महिला के हाथ में गोली लगी। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद रामबाबू ने खुद को भी सिर में गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मथुरा गेट थाना क्षेत्र में हुई। घायल महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

युवक के पास से मिले कथित पत्र में उसने लिखा था कि वह महिला को मार डालेगा और अपनी जान दे देगा क्योंकि महिला का पति उसे विवाहिता से मिलने नहीं दे रहा था। यादव ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह महिला को रिश्ता बनाने के लिए मजबूर कर रहा था।" उन्होंने बताया कि रामबाबू उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और महिला के घर के पास किराए के मकान में रहता था। वह मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि वह शादीशुदा था लेकिन अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। जयपुर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवंबर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डेवलप...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited