भूख न लगने से लेकर वजन घटने तक ये हैं टाइफाइड के प्रमुख 5 लक्षण, समय रहते पहचान से टल जाएगा खतरा

Symptoms of Typhoid In Hindi : मानसून के मौसम में टाइफाइड के मामले काफी तेजी से बढ़ जाते हैं। जिसके गंभीर लक्षणों से बचाव के लिए आपको इसकी समय रहते पहचान करना जरूरी है। आज हम आपको टाइफाइड के 5 प्रमुख बताने जा रहे हैं।

01 / 07
Share

​क्या होता है टाइफाइड?​

टाइफाइड बुखार एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण है, जो सैल्मोनेला टाइफी (Salmonella Typhi) नाम के बैक्टीरिया के कारण होता है। ये संक्रमण आमतौर पर दूषित खाना और पानी के द्वारा फैलती है, जिससे बचाव करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इसके 5 लक्षण...

02 / 07
Photo : Canva

​तेज बुखार​

लगातार बुखार रहना टाइफाइड का सबसे पहला और मुख्य लक्षण है, जो धीरे-धीरे बढ़ता है। वहीं ये बुखार आसानी से कम भी नहीं होता है।

03 / 07
Photo : Canva

पेट दर्द

टाइफाइड के मरीजों को लगातार पेट में दर्द की शिकायत भी रहती हैं। क्योंकि टाइफाइड के कारण सबसे ज्यादा हमारा पेट ही प्रभावित होता है।

04 / 07
Photo : Canva

​भूख में कमी​

टाइफाइड का सबसे अहम लक्षण भूख में कमी होना है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति का कुछ भी खाने का मन नहीं होता है।

05 / 07
Photo : Canva

​वजन कम होना​

टाइफाइड के मरीजों में भूख की कमी आमतौर पर देखी जाती है, जो समय के साथ आपके वजन के कम होने का कारण बन जाती है।

06 / 07
Photo : Canva

​स्किन रैशेज​

कुछ टाइफाइड के मरीजों में स्किन पर लाल/गुलाबी रंग के चकत्ते दिखाई देते हैं। जो आपको टाइफाइड होने का एक बड़ा संकेत हो सकते हैं।

07 / 07
Photo : Canva

​निष्कर्ष​

टाइफाइड एक ऐसी बीमारी है, जिसके गंभीर परिणामों से बचाव के लिए समय पर और सटीक इलाज लेना जरूरी है। लेख में बताए गए लक्षणों को पहचानकर आप अपना इलाज शुरू करा सकते हैं।