शहनाज गिल की बिगड़ी तबीयत, इस गंभीर बीमारी के चलते हुईं अस्पताल में भर्ती, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Shehnaaz Gilll Health Update : टीवी की जानी मानी अदाकारा शहनाज गिल की सेहत को लेकर एक खबर सामने आई है। जिसमे बताया गया कि अचानक खराब हुई तबीयत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए जानते हैं किस बीमारी का शिकार हुईं शहनाज गिल?

शहनाज गिल का हेल्थ अपडेट
01 / 07

​शहनाज गिल का हेल्थ अपडेट​

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल की सेहत के वेट लॉस की चर्चा आपने जरूर सुनी होगी। लेकिन उनकी सेहत को लेकर एक खबर आई है कि उन्हें अचानक खराब हुई तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए जानते हैं किस बीमारी का शिकार हुईं शहनाज गिल.... (Photo - Instagram/X)

इस बीमारी का हुईं शिकार
02 / 07

​इस बीमारी का हुईं शिकार​

शहनाज गिल को लो ब्लड प्रेशर के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल उनकी हालत को स्थिर बताया जा रहा है। (Photo - Instagram)

लो हुआ बीपी
03 / 07

लो हुआ बीपी​

फिट दिखने वाली शहनाज गिल का ब्लड प्रेशर आखिर अचानक लो क्यों हुआ। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उनकी सेहत की चिंता उनके फैंस को भी सताने लगी है। (Photo - Instagram)

दोस्त ने दी जानकारी
04 / 07

​दोस्त ने दी जानकारी​

शहनाज के करीबी दोस्त करण मेहरा ने एक पोस्ट साझा करते हुए उनकी सेहत की के बारे में जानकारी दी। सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में शहनाज हॉस्पिटल में एडमिट दिख रही हैं। जहां उनके हाथ में ड्रिप लगी है। (Photo - Instagram)

क्यों होता है लो ब्लड प्रेशर
05 / 07

​क्यों होता है लो ब्लड प्रेशर?​

ब्लड प्रेशर के बहुत अधिक लो होने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। जिसमें शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी, बहुत देर तक भूखा रहना, हार्ट से जुड़ी समस्याएं, दवाओं के साइड इफेक्ट आदि हो सकते हैं। (Photo - Instagram)

लो ब्लड प्रेशर के लक्षण
06 / 07

​लो ब्लड प्रेशर के लक्षण​

लो ब्लड प्रेशर होने पर आपको कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। जिसमें सिर चकराना, बहुत अधिक थकान, उल्टी, दिल की धड़कन कम या तेज होना आदि शामिल हैं। (Photo - Canva)

लो ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल करें
07 / 07

​लो ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल करें​

अचानक से ब्लड प्रेशर लो होने पर आप पानी में नमक डालकर पिएं, नींबू पर नमक लगाकर चूस सकते हैं और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं को समय पर लें। (Photo - Canva)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited