Bigg Boss 19 WKW: नेहल सहित इन सदस्यों की बखिया उधेड़ेंगी फराह खान, मनोरंजन का तड़का लगाएगी Jolly LLB 3 कास्ट

Bigg Boss 19 Weekend Ka War Update: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार इस बार फराह खान होस्ट करने वाली हैं। वह कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेती नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर 'जॉली एलएलबी 3' कास्ट मनोरंजन का डबल डोज लेकर हाजिर होगी।

बिग बॉस 19 वीकेंड का वार स्पॉइलर
01 / 07
Image Credit : Jio Hotstar

'बिग बॉस 19': वीकेंड का वार स्पॉइलर

Bigg Boss 19 Weekend Ka War Update: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का हर एपिसोड तो टीवी पर धूम मचाता ही है। साथ ही वीकेंड का वार भी अपने साथ ढेर सारा मनोरंजन का तड़का लेकर आता है। इस सप्ताह 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार पर सलमान खान की जगह फराह खान होस्ट की गद्दी संभालती नजर आएंगी। लेकिन शो में इस सप्ताह कई कंटेस्टेंट्स की क्लास तो लगेगी ही, साथ ही 'जॉली एलएलबी 3' की कास्ट भी मनोरंजन का तड़का लगाती नजर आएगी।

नेहल चुडासमा की अक्ल लगाएंगी ठिकाने
02 / 07
Image Credit : Jio Hotstar

नेहल चुडासमा की अक्ल लगाएंगी ठिकाने

​'बिग बॉस 19' में फराह खान नेहल चुडासमा को कार्ड थमाएंगी, जिसपर 'वुमन कार्ड' लिखा होगा। वो नेहल को कहेंगी कि जहां आपको स्टैंड लेना चाहिए था, वहां आप सिर हिला रही थीं और एंजॉय कर रही थीं। फराह खान, अमाल पर आरोप लगाने के लिए नेहल की जमकर क्लास लगाएंगी।​

 बसीर अली की क्लास लगाएंगी फराह खान
03 / 07
Image Credit : Jio Hotstar

बसीर अली की क्लास लगाएंगी फराह खान

​'बिग बॉस 19' में दिखाया जाएगा कि फराह खान शो में बसीर अली की क्लास लेंगी। वो कहेंगी कि बिग बॉस की टीम आपसे माफी मांगती है, आपको किस तरह के कंटेस्टेंट्स चाहिए। क्योंकि बाकी लोग तो आपकी नजर में शिट कंटेस्टेंट्स हैं।​

जीशान की प्लेट से खाना छीनने पर बातें सुनेंगी कुनिका
04 / 07
Image Credit : Jio Hotstar

जीशान की प्लेट से खाना छीनने पर बातें सुनेंगी कुनिका

​'बिग बॉस 19' में फराह खान कुनिका सदानंद को भी आड़े हाथों लेंगी। वो कहेंगी कि किसी की प्लेट से खाना निकालना गलत बात है। साथ ही फराह खान, कुनिका को तान्या मित्तल की परवरिश पर सवाल उठाने के लिए भी आड़े हाथों लेंगी। वो कहेंगी कि आपको तान्या का खीरा छीलना दिख गया, लेकिन ये नहीं दिखा कि उसने आपको पलटकर जवाब नहीं दिया।​

अमाल मलिक को भी पड़ेगी डांट
05 / 07
Image Credit : Jio Hotstar

अमाल मलिक को भी पड़ेगी डांट

​'बिग बॉस 19' अमाल मलिक को भी फराह खान की डांट पड़ेगी। वो कहेंगी कि तू बार-बार नेहल चुडासमा के पीछे-पीछे सॉरी कहते हुए क्यों घूम रहा था। तुझे मालूम था कि तेरी कोई गलती नहीं है।​

जॉली एलएलबी 3 की कास्ट की होगी एंट्री
06 / 07
Image Credit : Jio Hotstar

'जॉली एलएलबी 3' की कास्ट की होगी एंट्री

​'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह 'जॉली एलएलबी 3' की कास्ट यानी अरशद वारसी, अक्षय कुमार और सौरभ शुक्ला भी शिरकत करते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में कोर्ट-रूम ड्रामा होगा।​

नीलम गिरी और तान्या मित्तल के बीच पड़ेगी दरार
07 / 07
Image Credit : Jio Hotstar

नीलम गिरी और तान्या मित्तल के बीच पड़ेगी दरार

​'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल, नीलम गिरी और कुनिका सदानंद को कटघरे में खड़ा किया जाएगा। शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नीलम गिरी से सवाल किया गया कि क्या तान्या कभी आपको धोखा दे सकती हैं। इसपर नीलम गिरी ने हां में जवाब दिया।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited