Ambani Ganpati 2025: सास नीता अंबानी की राह चलीं अंबानी बहुएं, सूट में लगीं इतनी हसीन, सादगी देख खो बैठेंगे दिल

अंबानी परिवार ने गणेशोत्सव बहुत ही ग्रैंड अंदाज में मनाया है। और गणेश चतुर्थी के बाद नीता अंबानी से लेकर राधिका, अनंत तक पूरा परिवार साथ में गणेश विसर्जन के लिए पहुंचा था। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज काफी वायरल हो रही है, और परिवार की बेटी-बहुओं के कपड़ों की भी चर्चा हो रही है। देखें राधिका से लेकर नीता, ईशा तक ने क्या पहना था।

01 / 07
Share

गणेश विसर्जन 2025

अंबानी परिवार ने बहुत ही धूमधाम के साथ गणेशोत्सव मनाया है, और बीती रात परिवार गणेश विसर्जन के लिए पहुंचा था। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। नेटिजन्स को अंबानी परिवार का सादगी और संस्कार, सनातनी अंदाज काफी पसंद आ रहा है।(Photo Credit - Ambani Update)

02 / 07

किसने क्या पहना?

गणेश विसर्जन के लिए पूरा परिवार बहुत ही सुंदर लुक में तैयार हुआ था। बेटी-बहुओं ने सूट पहने थे, ईशा अंबानी ने लाल और गोल्डन के खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाला हैवी वर्क सूट और ज्वेलरी पहनी थी। (Photo Credit - Ambani Update)

03 / 07

राधिका मर्चेंट का सूट

राधिका मर्चेंट की कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं। राधिका ने खास गुलाबी रंग का बांधनी मिरर वर्क कुर्ता और प्लाजो सलवार पहना था। जिसके साथ कंट्रास्ट का लाल दुपट्टा और मंगलसूत्र काफी सूट कर रहा था। (Photo Credit - Ambani Update)

04 / 07

नीता अंबानी का लहंगा

नीता जी ने जरी बॉर्डर वाला नारंगी रंग का लहंगा साड़ी स्टाइल में पहना था। एमरल्ड ग्रीन ज्वेलरी और गजरा बन के साथ नीता जी का ये लुक बहुत ही खूबसूरत लग रहा था। (Photo Credit - Ambani Update)

05 / 07

श्लोका मेहता का सूट

श्लोका ने इवेंट के लिए बहुत ही सिंपल सा नीले रंग का को ऑर्ड सेट पहना था। (Photo Credit - Ambani Update)

06 / 07

आकाश अंबानी का कुर्ता

न केवल अंबानी परिवार की लेडीज बल्कि परिवार के लड़के भी ट्रेडिशनल लुक में काफी जम ठम रहे थे। गुलाबी कुर्ते में आकाश काफी हैंडसम लग रहे हैं। (Photo Credit - Ambani Update)

07 / 07

अनंत अंबानी का कुर्ता

अनंत ने नीले रंग का कुर्ता पजामा पहना था। वे भी काफी अच्छे लग रहे थे। (Photo Credit - Ambani Update)