क्रीम-पाउडर नहीं बल्कि दमकती त्वचा के लिए ये घरेलू नुस्खे अपनाती हैं माधुरी दीक्षित, 57 में 27 वाली स्किन का ये है राज

माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं। उनकी फ्लॉलेस स्किन का हर कोई दीवाना है। माधुरी दीक्षित की ग्लोइंग त्वचा का राज तो हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में यहां हम बताने जा रहे हैं कि माधुरी किस तरह स्किन की देखभाल करती हैं।

माधुरी दीक्षित की ग्लो करती स्किन का राज
01 / 06
Image Credit : Instagram

माधुरी दीक्षित की ग्लो करती स्किन का राज

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की मेगा स्टार हैं। 90 के दशक से लेकर अभी तक लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। माधुरी 57 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्हें देखकर उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। इस उम्र में भी वो आज की हसीनाओं को टक्कर देती हैं। ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि माधुरी की ग्लो करती स्किन का राज आखिर क्या है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि माधुरी किस तरह स्किन की देखभाल करती हैं।

घरेलू नुस्खे
02 / 06
Image Credit : Instagram

घरेलू नुस्खे

माधुरी दीक्षित स्किन की देखभाल के लिए दो घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। एक्ट्रेस मेकअप से दूर रहना पसंद करती हैं।

ओटमील फेस पैक
03 / 06
Image Credit : Instagram

ओटमील फेस पैक

माधुरी ओटमील, दूध और शहद से बना फेस पैक इस्तेमाल करती हैं। इस फेस पैक का इस्तेमाल कर वो स्किन प्रॉब्लम्स से दूर रहती हैं।

20 मिनट के लिए लगाती हैं फेस पैक
04 / 06
Image Credit : Instagram

20 मिनट के लिए लगाती हैं फेस पैक

इस फेस पैक को माधुरी चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाए रखती हैं और फिर चेहरा धो लेती हैं।

दूध से बना फेस पैक
05 / 06
Image Credit : Instagram

दूध से बना फेस पैक

इसके अलावा माधुरी दूध, शहद और एलोवेरा जेल से बने फेस पैक का भी इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए वो इन तीनों चीजों को मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करती हैं और फिर इसे चेहरे पर लगाती हैं।

मेकअप रिमूव
06 / 06
Image Credit : Instagram

मेकअप रिमूव

इससे उनकी त्वचा दमक उठती है। वहीं रात को सोने से पहले एक्ट्रेस मेकअप रिमूव करना कभी नहीं भूलती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited