दादी-नानी के जमाने वाली साड़ी पहन ऐसी लगीं देश की सबसे सुंदर रानी की बेटियां, शाही ठाठ के आगे सब कुछ फेल

बड़ौदा की रानी राधिका राजे गायकवाड़ की खूबसूरती और साड़ियों का कलेक्शन दोनों ही सुर्खियों में रहता है। हाल ही में उन्होने महल में हुए गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की, जिसमें उनके तो बेटियों द्वारा पहनी गई साड़ियों की खास चर्चा हो रही है।

01 / 06
Share

बड़ौदा का राज परिवार

बड़ौदा के राज परिवार की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं। भारत की सबसे सुंदर महारानी मानी जाने वाली राधिका राजे गायकवाड़ जी अक्सर अपनी और परिवार की तस्वीरें तो पुश्तैनी कपड़ों के बारे में खास जानकारी शेयर करती रहती हैं। (Photo Credit - Radhika Raje Gaekwad)

02 / 06

बप्पा का किया स्वागत

हाल ही में गणेश चतुर्थी के अवसर पर लक्ष्मी विलास पैलेस में बप्पा का आगमन और खास पूजा हुई। अब पूजा और सेलिब्रेशन की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। ​(Photo Credit - Radhika Raje Gaekwad)

03 / 06

साड़ियों की हुई चर्चा

राजपरिवार से जुड़ी बातों के बारे में उनके द्वारा पहने कपड़ों के बारे में भी जनता जानना पसंद करती है। वहीं महारानी राधिका की साड़ियों का कलेक्शन तो दुनिया भर में मशहूर है। इस तस्वीर में पूरा परिवार ट्रेडिशनल इंडियन लुक में बहुत अच्छा लग रहा है। ​(Photo Credit - Radhika Raje Gaekwad)​

04 / 06

साड़ी में सुंदरी

महारानी साहिबा के साथ साथ बड़ौदा की दोनों राजकुमारियों ने भी त्योहार के लिए साड़ी पहनी थी। नारायणी और पद्मजा ने उनकी मां की करीब करीब 25 सालों पुरानी साड़ियां पहनी थी। वहीं राधिका जी की सिल्क साड़ी की भी बात एकदम निराली ही थी। ​(Photo Credit - Radhika Raje Gaekwad)​

05 / 06

नारंगी साड़ी

मां की इस दशकों पुरानी नारंगी रंग की कांजीवरम साड़ी में राजकुमारी काफी ज्यादा प्यारी लग रही हैं। इस साड़ी का कंट्रास्ट कलर कॉम्बिनेशन काफी सुंदर है, वहीं सिंपल लुक वाला ब्लाउज तो ज्वेलरी लुक में चार चांद लगा रहे हैं। ​(Photo Credit - Radhika Raje Gaekwad)​

06 / 06

पीली साड़ी

पीले रंग की ये कांजीवरम साड़ी भी करीब 25 साल पुरानी ही है। इस साड़ी पर भी गुलाबी जरी बॉर्डर थी। पीले के साथ भी ये कंट्रास्ट कलर कॉम्बिनेशन काफी प्यारा लग रहा है। बेशक ही सिंपल सादगी वाले साड़ी लुक में सभी बहुत अच्छे लग रहे हैं। ​(Photo Credit - Radhika Raje Gaekwad)​