21,196 KM लंबी... बनाने में लगे 2000 साल; 5 लाख लोगों को लील गया 'स्टोन ड्रैगन', स्पेस से भी देती है दिखाई?

Great Wall of China: ग्रेट वॉल ऑफ चाइना को दुनिया की सबसे लंबी दीवार का दर्जा प्राप्त है। इस दीवार की लंबाई लगभग 21,196 किलोमीटर बताई जाती है। इस दीवार को बनाने में लगभग 2000 साल का समय लगा था, जो इसे इतिहास की सबसे लंबी निर्माण परियोजनाओं में से एक बनाता है। इस दीवार को बनाने में लाखों मजदूरों की मौत भी हो गई। यह दीवार महज पत्थरों से नहीं बनी, बल्कि विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग वस्तुओं का इस्तेमाल हुआ है तो चलिए विस्तार से आज ग्रेट वॉल ऑफ से जुड़ी तथ्यों के बारे में जानते हैं।

01 / 07
Share

दुनिया की सबसे बड़ी दीवार

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना को दुनिया की सबसे बड़ी दीवार होने का दर्जा प्राप्त है। इस दीवार की लंबाई 21,196 किलोमीटर बताई जाती है जिसे बनाने में लगभग 2000 साल लगे थे।

02 / 07

कितने दिनों में पैदल कर सकते हैं पार

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना इंजीनियरिंग का एक नायाब नमूना है। अगर कोई इंसान इस दीवार को पैदल पार करने की ठान लें तो उसे एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में 18 महीने का समय लग सकता है।

03 / 07

स्पेस से नजर आती है दीवार?

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना को लेकर समय-समय पर ऐसी अफवाह सुनने को मिलती है कि यह दीवार अंतरिक्ष से दिखाई देती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। अंतरिक्ष से ग्रेट वॉल ऑफ चाइना को नंगी आंखों से देखना असंभव है, क्योंकि इसकी चौड़ाई और रंग पृथ्वी की सतह के साथ मिल जाते हैं जिस वजह से यह दिखाई नहीं देती है।

04 / 07

सात अजूबों में से एक

दुनिया के सात अजूबों में से एक ग्रेट वॉल ऑफ चाइना को यहां के स्थानीय लोग 'स्टोन ड्रैगन' कहते हैं। इस दीवार का निर्माण 221 ईसा पूर्व से शुरू हुआ। इस दीवार को बनवाने की शुरुआत चिन शी हुआंग ने की थी, लेकिन आने वाले राजवंशों ने इस दीवार को मजबूत और टिकाऊ बनाया।

05 / 07

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इन दीवारों को आक्रमणकारियों से सुरक्षा के लिहाज से बनाया गया था। इस दीवार में सैनिकों की तैनाती, हथियारों का भंडारण और संदेश भेजने के लिए वॉचटावर भी दिखाई देते हैं।

06 / 07

लाखों लोगों के बलिदान से बनी दीवार

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के निर्माण में लाखों मजदूरों, सैनिकों, किसानों और कैदियों ने काम किया था। एक अनुमान के मुताबिक, दीवार के निर्माण में 5 लाख लोग मारे गए थे।

07 / 07

नायाब है दीवार की बनावट

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना ऐसी प्रतीत होती है जैसे जमीन में कोई सांप रेंग रहा हो। इस दीवार की चौड़ाई इतनी है कि इस पर गाड़ियां आराम से चल सकती हैं। दीवार के सामने की ओर चिकने पत्थर लगाए गए थे ताकि कोई आक्रमणकारी इस पर चढ़ न पाए।