10 प्वाइंट में जानें अक्षय तृतीया का दिन क्यों माना जाता है शुभ, इस दिन क्या-क्या हुआ था

अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में अबूझ मुहूर्त माना जाता है। यानी इस दिन किसी भी मांगलिक कार्य को करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन ये दिन क्यों इतना खास माना जाता है। चलिए इस बारे में जानते हैं।

01 / 11
Share

अक्षय तृतीया क्यों है खास?

सनातन धर्म में अक्षय तृतीया पर्व का खास महत्व माना जाता है। इस दिन किसी भी तरह का शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखें किया जा सकता है। कहते हैं इस दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन को क्यों इतना खास माना गया है और इसका इतिहास क्या है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से यहां।

02 / 11
Photo : Instagram

अक्षय तृतीया पर ही सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी।

03 / 11
Photo : Instagram

ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु ने हयग्रीव अवतार भी अक्षय तृतीया तिथि पर ही लिया था।

04 / 11
Photo : Instagram

अक्षय तृतीया पर ही भगवान विष्णु ने नर-नारायण अवतार लिया था।

05 / 11
Photo : Instagram

अक्षय तृतीया के दिन ही वेदव्यास और भगवान गणेश द्वारा महाभारत ग्रंथ को लिखने की शुरुआत हुई थी।

06 / 11
Photo : Instagram

अक्षय तृतीया के पर्व के दिन ही महाभारत के युद्ध का समापन हुआ था।

07 / 11
Photo : Instagram

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया पर ही मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आई थीं।

08 / 11
Photo : Instagram

अक्षय तृतीया पर ही प्रत्येक वर्ष श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाते हैं।

09 / 11
Photo : Instagram

अक्षय तृतीया तिथि पर ही श्री बांके बिहारी जी के मंदिर में श्री विग्रह के चरणों के दर्शन होते हैं। ये दर्शन साल में सिर्फ एक बार ही अक्षय तृतीया के दिन होते हैं।

10 / 11
Photo : Instagram

इस दिन से ही उड़ीसा के प्रसिद्ध पुरी रथ यात्रा के लिए रथों का निर्माण कार्य शुरू हो जाता है।

11 / 11
Photo : Instagram

कहा जाता है कि युधिष्ठिर को अक्षय पात्र अक्षय तृतीया के दिन मिला था। युधिष्ठिर को मिला अक्षय पात्र एक तांबे का बर्तन था जिसे सूर्य देव ने दिया था। यह बर्तन हर दिन पांडवों को भोजन की कभी न खत्म होने वाली आपूर्ति प्रदान करता था।