वास्तु शास्त्र: घर की इस दिशा में लगाएं पीले-पीले गेंदे का फूल, धन-धान्य से भर जाएगी झोली
Marigold Plant Vastu Tips: गेंदे के फूलों का हिंदू धर्म में खास महत्व है। ये फूल भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को भी बेहद प्रिय हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, गेंदे के फूल घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इसे सही दिशा में लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पूजा में गेंदे के फूलों का प्रयोग करने से धन की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
गेंदे के फूल का वास्तु शास्त्र
Marigold Plant Vastu Tips: पीले और नारंगी रंग के गेंदे के फूलों का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। इसे देवी-देवताओं की पूजा में और धार्मिक कार्यों में विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। गेंदे के पीले फूल बिल्कुल सूर्योदय के रंग जैसे प्रतीत होते हैं। वहीं, नारंगी रंग के गेंदे के फूल सूर्यास्त के प्रतीक होते हैं। साथ ही, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को ये फूल बेहद प्रिय होते हैं। ऐसे में वास्तुशास्त्र में भी गेंदे के फूलों का खास महत्व बताया गया है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-धान्य की भी प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि वास्तु के अनुसार गेंदे के फूल को किस दिशा में लगाना चाहिए और इसके क्या लाभ होते हैं।
गुरु बृहस्पति का पौधा
अगर आप घर में गेंदे का पौधा लगाती हैं तो इसके फूल अपने जीवंत रंगों के लिए जाने जाते हैं और इसे पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस पौधे का विशेष महत्व है और ये गुरु बृहस्पति का पौधा भी माना जाता है।
सही दिशा
यह पौधा सकारात्मक कंपन और कल्याण को बढ़ाने के लिए शुभ माना जाता है। इसे हमेशा सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। वास्तु के अनुसार गेंदे के पौधे के लिए सही दिशा उत्तर व उत्तर पूर्व दिशा को माना जाता है।
गमले का रंग
यदि आप घर में इस पौधे को गमले में लगाती हैं तो इसे सफ़ेद रंग के गमले में लगाना सबसे ज्यादा शुभ हो सकता है। इस रंग के गमले में गेंदे के पौधे की ऊर्जा कई गए बढ़ जाती है।
इस रंग से बचें
कभी भी टूटे या बहुत पुराने गमले में इसे न लगाएं। सफ़ेद के अलावा आप इसे लाल या पीले रंग के गमले में भी लगा सकती हैं, लेकिन आपको काले रंग के गमले से बचने की सलाह दी होती है। काले रंग में गेंदे का पौधा लगाने से इसकी ऊर्जा नकारात्मक हो जाती है और इसके दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
कहां रखें पौधा
वैसे तो फूलों के किसी भी पौधे को शयनकक्ष में न रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन जब गेंदे के पौधे की बात आती है तो इसे विशेष रूप से बेडरूम से दूर ही रखना चाहिए। बेडरूम में रखा ये पौधा नकारात्मक ऊर्जा का कारक बनता है और आपकी नींद में भी बाधा उत्पन्न करता है।
यहां न रखें
पौधा आपको बाथरूम या स्टोर रूम के आस-पास भी नहीं लगाना चाहिए। गेंदे के पौधे की सकारात्मक ऊर्जा का पूरा उपयोग करने के लिए इसे घर के अन्य क्षेत्रों जैसे लिविंग रूम या घर के प्रवेश द्वार पर रखने की सलाह दी जाती है।
एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बन गया कैच छूटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
श्री श्री रविशंकर का हेल्दी मंत्र! बोले फिट रहने के लिए जरूर अपनाएं खानपान की ये सिंपल सी आदतें
अंदर से कैसी दिखती है यूपी की नंबर वन यूनिवर्सिटी BHU, एडमिशन के लिए लगती है लंबी लाइन
iPhone 17 Series: 4 नए आईफोन हुए लॉन्च, जानें सभी की भारत में कीमत और फीचर्स
डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, IPL से इतने करोड़ रुपए ज्यादा होगी कमाई
87 साल की दादी मां ने योग से घटाया 83Kg वजन, कभी थीं 123 किलो की भारीभरकम महिला
95,500 रुपए तक सस्ती हुईं Honda की कारें, देखें नई कीमत की लिस्ट
Battle of Galwan: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सलमान खान ने की मीटिंग, एंटी-चाइना नहीं होगी फिल्म
हेलीकॉप्टर से केदरनाथ धाम जाना हुआ महंगा, जानिए अब कितने में मिलेगा टिकट? 15 सितंबर से होगा लागू
Driver Dadi का निधन, 90 की उम्र में सीखा था कार चलाना, ड्राइव करके जाती थी मंदिर और बाजार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited