Srishti

Follow On:

सृष्टि टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। सृष्टि बिहार के सिवान शहर से ताल्लुक रखती हैं। साहित्य, संगीत और फिल्मों में इनकी गहरी रूची है। इन्हें लाइफस्टाइल, धर्म और फिल्मों पर गहरी समझ और लेखन का अनुभव है। अपनी स्कूली शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय से पूरी करने के बाद इन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार में डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही सृष्टि को बतौर किशोरी सांसद, विधायक का पद संभालने और सीखने का मौका भी मिला। सृष्टि ने पेशेवर पत्रकारिता की शुरुआत साल 2020 में फिल्म डेस्क, नवभारत टाइम्स डिजिटल के साथ की थी। फिल्मी कीड़ा होना न केवल इनका पेशा बल्कि हिस्सा है। साल 2023 से टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ी सृष्टि ने लाइफस्टाइल, धर्म और ट्रैवल बीट पर अपनी लेखनी का कौशल दिखाया है, जिसमें पाठकों को जीवनशैली, रेसिपी, फैशन और आस्था के साथ-साथ घूमने-फिरने से जुड़ी जानकारियां रोचक और सरल भाषा में दी गई है। सृष्टि की खासियत गहराई से की गई रिसर्च और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए लिखी गई स्टोरीज हैं। इनकी स्टोरीज को आप Timesnowhindi.com/Lifestyle और Timesnowhindi.com/Spiritual और Timesnowhindi.com/Travel सेक्शन में जाकर पढ़ सकते हैं।

ऑथर्स कंटेंट

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited