Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी व्रत कथा, इस पौराणिक कहानी से जानें क्यो मनाई जाती है अनंत चतुर्दशी

Anant Chaturdashi Vrat Katha In Hindi (अनंत चतुर्दशी व्रत कथा लिखित में):
Anant Chaudas Katha In Hindi (अनंत चौदस की कहानी)-
अनंत चतुर्दशी की पौराणिक कथा अनुसार एक बार महाराज युधिष्ठिर ने राजसूय यज्ञ किया। यज्ञ के मंडप में जल की जगह स्थल तो स्थल की जगह जल की भ्रांति होती थी। इसी के चलते दुर्योधन एक स्थल को देखकर जल कुण्ड में जाकर गिर गए। जब द्रौपदी ने यह देखा तो उनका उपहास करते हुए बोलीं कि अंधे की संतान भी अंधी होती है। इस कटुवचन को सुनकर दुर्योधन बहुत आहत हो गए और अपने अपमान का बदला लेने हेतु उसने युधिष्ठिर को द्युत यानी जुआ खेलने के लिए बुला लिया। वहां, छल से जीत हासिल करके पांडवों को 12 वर्ष का वनवास दे दिया।
वन में रहते वक्त उन्हें अनेक प्रकार के कष्टों को सहना पड़ा। फिर एक दिन वन में भगवान कृष्ण युधिष्ठिर से मिलने के लिए गए। तब युधिष्ठिर ने उन्हें अपना सब हाल विस्तार से बताया और इस विपदा से निकलने का मार्ग दिखाने के लिए कहा। इसके उत्तर में भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को अनंत चतुर्दशी का व्रत करने को कहा। उन्होंने व्रत के बारे में बताया कि इसे करने से खोया हुआ राज्य भी प्राप्त हो जाएगा। वार्तालाप करने के बाद कृष्णजी युधिष्ठिर को एक कथा सुनाने लगते हैं।
उन्होंने कहा, प्राचीन काल में एक ब्राह्मण था और उसकी एक सुशीला नामक कन्या थी। जब कन्या बड़ी हो गई तो ब्राह्मण ने कौण्डिन्य ऋषि से उसका विवाह कर दिया। विवाह संपन्न होने के बाद कौण्डिन्य ऋषि अपने आश्रम की तरफ चल लगे। मार्ग में रात होने पर वह नदी किनारे आराम करने रहे थे। तभी सुशीला के पूछने पर उन्होंने अनंत व्रत का महत्व बताया। इसके बाद, सुशीला ने उसी स्थान पर व्रत का अनुष्ठान कर 14 गांठों वाला डोरा अपने हाथ में बांध लिया। इसके बाद, वह अपने पति के पास आ गई।
कौण्डिनय ऋषि ने सुशीला के हाथ में डोरे बंधे देखा तो उसके बारे में पूछने लगे। तभी सुशीला ने उन्हें सारी बात बता दी। लेकिन कौण्डिनय ऋषि सुशीला की बात सुनकर बिल्कुल भी प्रसन्न नहीं हुए और उसके हाथ में बंधे डोर को भी आग लगाकर जला दिया। जिससे अनंत भगवान का अपमान हुआ और इसके परिणामस्वरूप कौण्डिनय ऋषि की सारी संपत्ति नष्ट हो गई। सुशीला ने इसके पीछे का कारण डोर का आग लगाना बताया। इसके बाद, ऋषि पश्चाताप की अग्नि में जलते हुए अनंत भगवान की खोज में वन की ओर निकल गए। वहां भटकते-भटकते वह निराश होकर गिर पड़े और बेहोश हो गए।
भगवान अनंत ने उन्हें तब दर्शन दिया और कहा कि मेरे अपमान के कारण ही तुम्हारी यह दशा हुई और सारी विपत्तियां आई। लेकिन अब तुम्हारे पश्चाताप से मैं प्रसन्न हूं और अब तुम अपने आश्रम में वापस जाओ और 14 साल तक मेरे इस व्रत को विधि-विधान से करो। ऐसा करने से तुम्हारे समस्त कष्ट दूर हो जाएंगे। इसके बाद कौण्डिनय ऋषि ने वैसा ही किया जैसा भगवान ने कहा था। इससे उनके सभी कष्ट दूर हो गए और उन्हें मोक्ष भी प्राप्त हो गया। युधिष्ठिर ने भी श्रीकृष्ण की आज्ञा से अनंत भगवान का व्रत किया। जिससे महाभारत के युद्ध में पांडवों को जीत प्राप्त हुई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सृष्टि टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। सृष्टि बिहार के सिवान शहर से ताल्लुक रखती हैं। साहित्य, संगीत और फिल्मों में इनकी गहरी रूच...और देखें

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद

आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited