चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन 10 बातों का रखें खास ध्यान, जानें ग्रहण में प्रेग्नेंट महिला क्या करें और क्या न करें?

चंद्र ग्रहण में प्रेग्नेंट महिलाएं क्या करें, क्या न करें (AI Generated)
Chandra Grahan Pregnancy Precautions: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना गया है, लेकिन इसे धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। खासतौर से गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान सावधान रहना होता है। एक गलती से भी गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपको चंद्र ग्रहण में क्या करना है और क्या भूलकर भी नहीं करना है।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या न करें (Eclipse Precautions For Pregnant Women)
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण से निकलने वाली हानिकारक किरणों का गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान कैंची या ब्लेड जैसे किसी भी नुकीले उपकरण का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के दौरान खाने से भी बचना चाहिए। हालांकि गर्भवती महिलाएं सात्विक भोजन का सेवन कर सकती हैं।
- ग्रहण से पहले बने हुए भोजन का भी प्रयोग न करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरीके से चांद की रोशनी के सामने नहीं आना चाहिए। इसके लिए उन्हें खिड़कियां और दरवाज़े ढक कर रखने चाहिए, ताकि ग्रहण की नकारात्मक किरणें घर में प्रवेश न करें।
- गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर में रहें।
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान मन ही मन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- नंगी आंखों से चंद्र ग्रहण को देखने की भूल न करें।
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। चाहें तो पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकती हैं।
- प्रेग्नेंट महिलाओं को ग्रहण के समय सेफ्टी पिन, चूड़ियां और पिन जैसे किसी भी धातु के आभूषण नहीं पहनने चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए।
- सभी खाने और पीने की चीजों में तुलसी पत्र डाल दें।
चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के उपाय (Remedies Of Chandra Grahan)
सावधानियों के अलावा धार्मिक उपाय अपनाकर ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है। जैसे कि इस दौरान इष्टदेव के मंत्रों का जाप, खासकर चंद्र मंत्रों का उच्चारण, सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। मान्यता है कि गर्भवती महिला को अपनी लंबाई के बराबर एक धागा लेकर घर के किसी एक स्थान पर रखना चाहिए और ग्रहण खत्म होने पर उसे बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए, इससे ग्रहण का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सृष्टि टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। सृष्टि बिहार के सिवान शहर से ताल्लुक रखती हैं। साहित्य, संगीत और फिल्मों में इनकी गहरी रूच...और देखें

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद

आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited