City Wise Chandra Grahan 2025 Today Time: आपके शहर में कितने बजे लग रहा चंद्र ग्रहण? जानें दिल्ली, नोएडा, कोलकाता, पटना समेत भारत के हर शहर के चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण 2025 शहर अनुसार समय (pic credit: Canva)
Chandra Grahan 2025 Today Time, Lunar Eclipse Timings, Sutak Kal Timing in Noida, Ghaziabad, Delhi NCR, Faridabad, Jaipur, Patna, Lucknow, Mumbai: आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग गया और ये ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। 27 जुलाई, 2018 के बाद पहली बार भारत के सभी हिस्सों से पूर्ण चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। अब चूंकि चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले ही लग जाता है, इसलिए ये दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर लग जाएगा। फिर 9 बजकर 58 मिनट पर ग्रहण की शुरुआत होगी। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान, भोजन आदि करने की मनाही होती है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना होता है। यहां से आप जान सकते हैं कि आपके शहर में आज चंद्र ग्रहण कितने बजे लगने वाला है।
7 सितंबर 2025 का चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा, शहर अनुसार चंद्र ग्रहण का समय (Citywise Chandra Grahan Time Today)-
शहर का नाम | चंद्र ग्रहण का समय |
नई दिल्ली | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
नोएडा | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
मुंबई | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
बेंगलुरु | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
अहमदाबाद | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
जयपुर | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
कोलकाता | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
चेन्नई | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
कानपुर | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
लखनऊ | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
पटना | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
वाराणसी | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
श्रीनगर | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
गुरुग्राम | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
अलीगढ़ | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
गाजियाबाद | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
चंद्र ग्रहण की उपछाया और प्रच्छाया का समय-
आज, 7 सितंबर 2025 को लगने वाले चंद्र ग्रहण की पूर्णता अवधि लगभग 82 मिनट रहने वाली है। चंद्रमा का धरती की उपच्छाया में पहला स्पर्श रात 8 बजकर 59 मिनट पर होगा और प्रच्छाया में पहला स्पर्श रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। तो वहीं उपच्छाया में अंतिम स्पर्श देर रात 2 बजकर 24 मिनट पर होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सृष्टि टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। सृष्टि बिहार के सिवान शहर से ताल्लुक रखती हैं। साहित्य, संगीत और फिल्मों में इनकी गहरी रूच...और देखें

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद

आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited