अध्यात्म

आज कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, कितने बजे तक कर लें डिनर, सूतक नहीं मानने वाले कब तक कर लें भोजन

Chandra Grahan 2025: आज चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान खाने-पीने की मनाही होती है। इसका सूतक भी 9 घंटे पहले लग जाता है, इस दौरान भी कुछ नहीं खाना होता है। ऐसे में सवाल ये है कि आज डिनर (रात का खाना) कितने बजे करें? वहीं, अगर ग्रहण के दौरान भूख लग जाए तो क्या करें?
चंद्र ग्रहण 2025 के दिन कितने बजे तक कर लें डिनर? (pic credit: canva)

चंद्र ग्रहण 2025 के दिन कितने बजे तक कर लें डिनर? (pic credit: canva)

Chandra Grahan 2025: हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व है। चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता, परंतु आध्यात्मिक दृष्टि से यह आत्म-शुद्धि, तप और साधना का उत्तम काल माना गया है। यह वह समय होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे चंद्रमा आंशिक या पूर्णतः ढक जाता है। इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना होता है। खासतौर से ये नियम खाने-पीने से जुड़े होते हैं। तो आइये जानते हैं कि आज ग्रहण कितने बजे लग रहा है और आपको कितने बजे तक आज डिनर कर लेना चाहिए। साथ ही यहां यह भी बताया गया है कि अगर ग्रहण के दौरान कुछ खाना ही हों, तो क्या खा सकते हैं।

आज चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू, 9.58 बजे से शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, चंद्रग्रहण के दौरान ग्रहों की स्थिति क्या होगी?, यहां मिलेगी हर जानकारी

आज कितने बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण आज 7 सितंबर को रात में 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू लगेगा। ग्रहण का मध्य समय रात में 11:41 पर होगा तथा मोक्ष अथवा ग्रहण की समाप्ति रात में 1:27 पर हो जाएगा।

कितने बजे तक कर सकते हैं डिनर?

चूंकि चंद्र ग्रहण आज रात 9:58 PM से शुरू हो रहा है और सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ही लागू हो जाता है तो आपको ग्रहण लगने से पहले ही यानी दोपहर 12 बजे से पहले खाना खा लेना चाहिए। इसके बाद आप सिर्फ पानी पी सकते हैं। वहीं, अगर आप सूतक नहीं मानते हैं तो आपको 9 बजकर 50 मिनट तक डिनर कर सकते हैं।

अगर बालक, वृद्ध और रोगी चंद्र ग्रहण में कितने बजे और क्या खा सकते हैं?

5 साल तक के बालक, वृद्ध और रोगी किसी भी वक्त जूस और फल खा सकते हैं। वहीं, अगर जरूरी हो तो ये लोग भोजन भी कर सकते हैं। कोशिश करें कि ग्रहण शुरू होने से पहले ही खिला दिया जाए, लेकिन अगर संभव न हो, तो ग्रहण के दौरान भी खिला सकते हैं।

गर्भवती महिलाएं कितने बजे खा सकती हैं खाना?

गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान जूस, पानी और फल का सेवन करें। उनके लिए खाने की कोई मनाही नहीं है, लेकिन ध्यान दें फल ठोस नहीं होने चाहिए और उन्हें काटने की जरूरत न पड़े। जैसे सेव काटकर नहीं खाना है।

क्या खाने से नहीं लगेगा दोष?

अगर ग्रहण के दौरान आपको भूख लग जाए और बहुत आवश्यक हो तो तुलसी, कुशा या दूर्वा जैसे पवित्र पत्तों को भोजन में डालकर खाया जा सकता है। इसके अलावा, आप मेवे, नारियल पानी या कच्चे फल, सब्जियां भी खा सकते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और उन पर ग्रहण की किरणों का असर नहीं होता है। पके या अधिक हाई-प्रोटीन वाले भोजन से बचना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि ग्रहण के दौरान ये सड़ने लगते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। सृष्टि बिहार के सिवान शहर से ताल्लुक रखती हैं। साहित्य, संगीत और फिल्मों में इनकी गहरी रूच...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited