नया घर बनाने का है प्लान तो जरूर रखें वास्तु की इन बातों का ध्यान, खुशियां खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

घर केवल पत्थरों और चारदीवारी का घेरा नहीं होता बल्कि ये आपके जीवन के हर पहलू में अपना योगदान निभाता है। यही कारण है कि इसे बनाते समय आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं घर बनाने के जरूरी वास्तु नियम...

01 / 07
Share

​घर बनाने के वास्तु नियम​

घर बनाते समय सभी लोग ये चाहते हैं कि घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि का वास हो। इसी कारण घर के निर्माण में वास्तु शास्त्र की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। आज हम आपको वास्तु के जरूरी नियम बताने जा रहे हैं, जिनका पालन करके आप घर में सुख समृद्धि को ला सकते हैं।

02 / 07

​घर की दिशा​

वास्तु के अनुसार घर बनाने के लिए प्लाट लेते समय आपको दिशा का ध्यान जरूर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा वाला घर सबसे शुभ माना गया है।

03 / 07

​मुख्य द्वार​

वास्तु के अनुसार हमारे घर का मुख्य द्वार हमेशा बड़ा और साफ-सुथरा होना चाहिए। इसकी दिशा की बात करें तो ये उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व में होना चाहिए।

04 / 07

​रसोई​

घर में रसोई का खास स्थान और महत्व होता है। इसलिए वास्तु के अनुसार रसोई का स्थान दक्षिण-पूर्व में होना सबसे अच्छा होता है।

05 / 07

​मंदिर​

घर में मंदिर होना बेहद जरूरी होता है, इसे ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। ये दिशा भगवान के आशीर्वाद से जुड़ी होती है।

06 / 07

​शयनकक्ष​

वास्तु के अनुसार घर के सबसे मुख्य दंपति का शयन कक्ष दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना जरूरी होता है। ये आपके दांपत्य जीवन में सुख लेकर आता है।

07 / 07

​निष्कर्ष​

घर बनाते समय इन सभी बातों का ध्यान रखकर आप सकारात्मकता को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। इससे घर में एक ऊर्जा का प्रवाह भी बना रहता है।