भारत से लेकर बांग्लादेश तक, ये हैं एशिया कप 2025 के सभी कप्तान

Asia Cup All Captain List: एशिया कप 2025 का आगाज 9-28 सितंबर के बीच खेला जाएगा। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान के साथ रखा गया है तो श्रीलंका को ग्रुप बी में रखा गया है। एशिया कप के लिए सभी टीमों के ऐलान कर दिए गए हैं। यह पहली दफा है जब 8 टीमें एशिया कप में हिस्सा ले रही हैं। आइए जानते हैं सभी 8 टीमों के कप्तान।

01 / 09
Share

एशिया कप 2025 के सभी कप्तान

एशिया कप 2025 के लिए सभी 8 टीमों के नाम सामने आ गए हैं। पहली बार एशिया कप 8 टीमों के बीच खेली जा रही है। यह तीसरी दफा है जब यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इससे पहले यह 2016 और 2022 में इसी फॉर्मेट में खेला गया था। आइए जानते हैं सभी 8 टीमों के कप्तानों के नाम जो इस बार अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं। (साभार-ICC)

02 / 09
Photo : ICC

बांग्लादेश कप्तान

बांग्लादेश की टीम इस बार लिटन दास की कप्तानी में उतरेगी। बांग्लादेश की टीम आज तक एशिया कप नहीं जीत पाई है। किसी भी टीम को झटका देने में बांग्लादेश को महारथ हासिल है, लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट में वह आजतक कोई चमत्कार नहीं कर पाई है। (साभार-ICC)

03 / 09
Photo : ICC

भारतीय कप्तान

टीम इंडिया इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी। यह टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, इसलिए सूर्या कप्तानी करेंगे। पहली बार टीम इंडिया सूर्या की कप्तानी में उतरने वाली है। (साभार-ICC)

04 / 09
Photo : ICC

अफगानिस्तान के कप्तान

पिछले कुछ आईसीसी इवेंट की बात करें तो अफगानिस्तान ने कमाल किया है। एशिया कप में उसे भारत के बाद दूसरे दावेदार के तौर पर देखा रहा है। टीम राशिद खान की कप्तानी में उतरेगी। (साभार-ICC)

05 / 09
Photo : ICC

हांगकांग के कप्तान

हांगकांग टीम की कमान यास्मिन मुर्तजा के पास है। हांगकांग को ग्रुप बी में जगह मिली है वह 9 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने सफर का आगाज करेगी। (साभार-ICC)

06 / 09
Photo : ICC

श्रीलंका के कप्तान

भारत के बाद दूसरी सफल टीम श्रीलंका ही है। पिछले बार जब यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया था तो श्रीलंका ही चैंपियन थी। चरिथ असलांका इस टीम की कमान संभाल रहे हैं। (साभार-ICC)

07 / 09
Photo : ICC

पाकिस्तान के कप्तान

पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के पास है। पाकिस्तान टीम हालिया यूएई ट्राई सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। (साभार-ICC)

08 / 09
Photo : ICC

ओमान के कप्तान

ओमान की कमान भारतीय मूल के खिलाड़ी जतींद्रे सिंह के पास है। यह टीम इस टूर्नामेंट में किसी को भी चौंका सकती है। (साभार-ICC)

09 / 09
Photo : ICC

मुहम्मद वसीम

यूएई की कमान मुहम्मद वसीम के पास है। वसीम की कप्तानी में टीम अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ करेगी। (साभार-ICC)