एशिया कप 2025 में विराट कोहली से छिन जाएगा यह बड़ा रिकॉर्ड

Asia Cup 2025: एशिया कप का 17वां एडिशन 9 सितंबर से शुरू हो रहा है, लेकिन टीम इंडिया अपने एशिया कप के सफर का आगाज 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। इस बार 17 साल में पहली बार रोहित और विराट के बिना टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरने वाली है। एशिया कप टी20 फॉर्मेट की बात करें तो इससे पहले यह दो बार इस फॉर्मेट में खेला जा चुका है और इस बार इसमें विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड दांव पर है। क्या है वह रिकॉर्ड, चलिए जानते हैं।

01 / 07
Share

दांव पर विराट का रिकॉर्ड

एशिया कप 2025 में भले ही विराट कोहली एक्शन में नजर नहीं आएंगे, लेकिन उनके रिकॉर्ड की बातें होती रहेंगी। इस बार भी एशिया कप में विराट का बड़ा रिकॉर्ड दांव पर है जो बाबर के निशाने पर होगा। विराट के रिकॉर्ड के सबसे करीब मोहम्मद रिजवान और रोहित शर्मा हैं और दोनों इस एशिया कप में मौजूद नहीं हैं, लेकिन बाबर के निशाने पर उनका रिकॉर्ड है। (साभार-BCCI X)

02 / 07
Photo : BCCI/ICC

सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया

टीम इंडिया इस एशिया कप में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरने वाली है। कप्तान के तौर पर यह उनका पहला एशिया कप होने वाला है। सूर्या ने जब से टीम की कमान संभाली है तबसे वह एक भी टी20 सीरीज नहीं हारे हैं, लेकिन इस बार चुनौती बड़ी है। (साभार-BCCI X)

03 / 07
Photo : BCCI/ICC

विराट के नाम है सबसे ज्यादा रन

एशिया कप टी20 फॉर्मेट इससे पहले दो बार खेला जा चुका है। इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट ने 10 मैच की 9 पारी में सर्वाधिक 429 रन बनाए हैं, उनके नाम एक शतक भी है। (साभार-BCCI X)

04 / 07
Photo : BCCI/ICC

छिन सकता है विराट का रिकॉर्ड

विराट कोहली के एशिया कप टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड इस बार छिन सकता है। उनसे यह रिकॉर्ड हांगकांग के बल्लेबाज बाबर हयात तोड़ सकते हैं, जो इस लिस्ट में फिलहाल चौथे पायदान पर हैं। (साभार-BCCI)

05 / 07
Photo : BCCI/ICC

235 रन बना चुके हैं बाबर

हांगकांग के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज बाबर हयात 5 मैच की 5 पारी में 235 रन बनाकर चौथे पोजिशन पर हैं। विराट के बाद इस फॉर्मेट में दूसरे शतकवीर बाबर हयात ही हैं। (साभार-ICC X)

06 / 07
Photo : BCCI/ICC

195रन दूर बाबर

विराट के सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड तोड़ने से बाबर केवल 195 रन दूर हैं। उनके पास इस एशिया कप में सुनहरा मौका है कि विराट के इस रिकॉर्ड को वह तोड़ दें। इसके अलावा विराट का शतक वाला रिकॉर्ड भी दांव पर है। (साभार-ICC X)

07 / 07
Photo : BCCI/ICC

2022 में विराट का शतक

2022 में विराट कोहली ने 3 साल के लंबे इंतजार के बाद शतक लगाया था। उनका यह शतक अफगानिस्तान के खिलाफ आया था। वह एशिया कप टी20 फॉर्मेट में शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। (साभार-BCCI X)