क्रिस गेल ने चुनी आईपीएल की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन, 7 भारतीय शामिल

IPL All Time Playing XI: तीन अलग-अलग टीमों के लिए आईपीएल में धमाल मचा चुके क्रिस गेल ने आईपीएल इतिहास की बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। उनकी इस टीम में 7 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि 3 वेस्टइंडीज और एक साउथ अफ्रीका का खिलाड़ी है। गेल ने विराट के साथ खुद को बतौर ओपनर रखा है। चलिए जानते हैं उनके इस प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन शामिल हैं?

01 / 07
Share

गेल की टीम में कौन-कौन?

क्रिस गेल की टीम में सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा का नाम नहीं है। हालांकि, उनकी इस टीम में एमएस धोनी का नाम है। सीएसके से धोनी के अलावा सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी हैं। (साभार-IPL X)

02 / 07
Photo : IPL

ओपनर के तौर पर विराट

गेल ने खुद को विराट के साथ बतौर ओपनर रखा है। विराट आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि गेल का नाम सबसे बड़े स्कोरर के तौर पर शामिल है। (साभार-IPL X)

03 / 07
Photo : IPL

मिस्टर आईपीएल भी गेल की पसंद

सीएसके के चिन्ना थाला यानि सुरेश रैना को भी गेल ने ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। रैना ने 205 आईपीएल मैच में 5,528 रन बनाए हैं और वह आईपीएल के चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार किए जाते हैं। (साभार-IPL X)

04 / 07
Photo : IPL

सुनील नरेन

गेल की टीम में 3 वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हैं। गेल के अलावा सुनील नरेन और ड्वेन ब्रावो का नाम इस प्लेइंग इलेवन में शामिल है। (साभार-IPL X)

05 / 07
Photo : IPL

5 ट्रॉफी वाले धोनी

गेल ने आईपीएल के सबसे सफल और 5 ट्रॉफी जीतने वाले एमएस धोनी को भी अपने प्लेइंग इलेवन में रखा है। धोनी आईपीएल 2026 में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। (साभार-IPL X)

06 / 07
Photo : IPL

जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाजी के तौर पर गेल ने भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। जसप्रीत बुमराह के अलावा उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को अपने प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। (साभार-IPL X)

07 / 07
Photo : IPL

आईपीएल की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

आईपीएल में गेल की बेस्ट प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली, क्रिस गेल, सुरेश रैना, केएल राहुल, एबी डिविलियर्स, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह। (साभार-IPL X)