IPL 2025 में पावरप्ले के दुश्मन हैं ये बल्लेबाज

आईपीएल में पावरप्ले में कोई टीम किस तरह बल्लेबाजी करती है यह उसके जीत और हार को प्रभावित करती है। आईपीएल 2025 में भी कुछ बल्लेबाजों ने पावरप्ले का जमकर फायदा उठाया है। इन बल्लेबाजों ने 1-6 ओवर के दौरान गेंदबाजों की खूब क्लास लगाई है। इन गेंदबाजों में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं। आइए जानते हैं पावरप्ले के उन 3 बल्लेबाजों के बारे में जो गेंदबाजों के लिए बने परेशानी का सबब।

पावरप्ले के दुश्मन
01 / 07
Image Credit : IPL

पावरप्ले के दुश्मन

आईपीएल में हर टीम को अपने ओपनिंग बल्लेबाज बहुत प्यारे होते हैं। यही वो बल्लेबाज हैं जो पावरप्ले में तेजी से रन बनाते हैं और अपनी टीम को एक बड़ा स्कोर बनाने में मदद करते हैं। इस बार भी कुछ खिलाड़ियों ने पावरप्ले में खूब रन बनाए हैं, लेकिन हम आपको बताएंगे ऐसे बल्लेबाज के बारे में जो पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं।

टॉप पर यशस्वी जायसवाल
02 / 07
Image Credit : IPL

टॉप पर यशस्वी जायसवाल

पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं। जायसवाल ने पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक 20 छक्के लगाए हैं। वह सही मायने में पावरप्ले के सही दुश्मन हैं।

राजस्थान के सबसे सफल
03 / 07
Image Credit : IPL

राजस्थान के सबसे सफल

यशस्वी की टीम राजस्थान रॉयल्स भले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह अपनी टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। जायसवाल 13 पारी में 523 रन बना चुके हैं।

नंबर दो पर अजिंक्य रहाणे
04 / 07
Image Credit : IPL

नंबर दो पर अजिंक्य रहाणे

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अजिंक्य रहाणे हैं। रहाणे ने भी पावरप्ले के दौरान विस्फोटक बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 15 छक्के लगाए हैं।

केकेआर के सबसे सफल
05 / 07
Image Credit : IPL

केकेआर के सबसे सफल

रहाणे ने न केवल पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक छक्के लगाए हैं बल्कि वह अपनी टीम के सबसे सफल बल्लेबाज भी रहे हैं। रहाणे ने 12 मैच में अब तक 375 रन बनाए हैं।

तीसरे नंबर पर मिचेल मार्श
06 / 07
Image Credit : IPL

तीसरे नंबर पर मिचेल मार्श

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज मिचेल मार्श का नाम भी शुमार है। मार्श ने पावरप्ले के दौरान अब तक 14 छक्के लगाए हैं।

लखनऊ के दूसरे सबसे सफल
07 / 07
Image Credit : IPL

लखनऊ के दूसरे सबसे सफल

मिचेल मार्श अपनी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। मार्श ने अब तक 10 मैच में 37.80 की औसत से 378 रन बनाए हैं जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited