एशिया कप में सूर्या बनाएंगे नया रिकॉर्ड, पूरन और मेक्सवेल छूट जाएंगे पीछे

​Asia Cup 2025 Suryakumar Yadav Record: एशिया कप 2025 की धमाकेदार शुरुआत 9 सितंबर 2025 से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है और इतिहास के पन्नों में एक और स्वर्णिम अक्षर जोड़ना चाहेगी। टूर्नामेंट में भारत की जीत की कुंजी उनके कप्तान सूर्यकुमार यादव होने वाले हैं जो कि अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत सकते हैं। सूर्या की खास कला उनके छक्के जड़ने की लालसा है जिसे वे हर मैच में पूरी करते हैं। एशिया कप में सूर्या इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

01 / 07
Share

​पहले बड़े टूर्नामेंट में करेंगे कप्तानी

​सूर्यकुमार यादव ने अब तक केवल द्विपक्षीय सीरीज में ही टीम इंडिया की कमान संभाली है वहीं एशिया कप उनके कप्तानी करियर का पहला बड़ा बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट होने वाला है और इसमें वे कमाल करना चाहेंगे और अपने कप्तानी करियर को नई उड़ान देना चाहेंगे।​

02 / 07
Photo : AP

150 छक्के से 4 कदम दूर

सूर्यकुमार यादव के टी20 में कुल 146 छक्के हैं और वे अब 150 छक्के पूरे करने से केवल 4 छक्के दूर हैं। अगर वे ऐसा कर लेते हैं तो ये कीर्तिमान हासिल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।​

03 / 07
Photo : AP

​टी20 में दमदार रिकॉर्ड

​सू्र्यकुमार यादव का टी20 में रिकॉर्ड दमदार है। सूर्या ने अब तक कुल 83 टी20ई मैच खेले हैं और इसमें कुल 2598 रन बना चुके हैं। सूर्या ने इस दौरान 4 शतक भी जड़े हैं।​

04 / 07
Photo : AP

​रोहित शर्मा टॉप पर मौजूद

​टी20ई में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वालों की लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा मौजूद हैं। रोहित शर्मा ने कुल 205 छक्के जड़े हैं और वे 200 पार का आंकड़ा छूने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।​

05 / 07
Photo : AP

​मोहम्मद वसीम चल रहे पीछे

​यूएई के स्टार खिलाड़ी और कप्तान मोहम्मद वसीम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वसीम ने केवल 80 मैचों में 180 छक्के जड़ दिए हैं। वसीम एशिया कप में 20 छक्के जड़ देते हैं तो 200 का आंकड़ा छू लेंगे।​

06 / 07
Photo : AP

​मेक्सवेल और पूरन से पीछे

​सूर्यकुमार यादव सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वालों की लिस्ट में ग्लेन मेक्सवेल और निकोलस पूरन से पीछे चल रहे हैं। मेक्सवेल के 148 छक्के हैं वहीं निकोलस पूरन के 149 छक्के मौजूद हैं।​

07 / 07
Photo : AP

सूर्या के पास टॉप 5 में एंट्री का मौका

​सूर्यकुमार यादव अगर एशिया कप में 4 छक्के जड़ देते हैं तो 150 का आंकड़ा छू लेंगे और टॉप 5 में एंट्री मार लेंगे। सूर्या 150 का आंकड़ा छूने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे।​