हेड ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, ये हैं सबसे तेज 1000 IPL रन बनाने वाले बैटर

​MI vs SRH: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने से चूक गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।

मुंबई के खिलाफ फेल हैदराबाद की बैटिंग
01 / 07
Image Credit : IPL

मुंबई के खिलाफ फेल हैदराबाद की बैटिंग

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद के बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए। 20 ओवर में हैदराबाद ने 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 40 रन की पारी खेली।

ट्रैविस हेड की पारी
02 / 07
Image Credit : IPL

ट्रैविस हेड की पारी

ट्रैविस हेड ने छोटी लेकिन प्रभावी पारी खेली। उन्होंने 29 गेंद में 28 रन की पारी खेली। हेड ने अभिषेक वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

हेड ने तोड़ा सहवाग और क्लासेन का रिकॉर्ड
03 / 07
Image Credit : IPL

हेड ने तोड़ा सहवाग और क्लासेन का रिकॉर्ड

ट्रैविस हेड ने 28 रन की पारी के दम पर आईपीएल में अपना 1000 रन पूरा किया। उन्होंने सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग और हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 575 गेंद में अपना 1000 आईपीएल रन पूरा किया।

टॉप पर आंद्रे रसेल
04 / 07
Image Credit : IPL

टॉप पर आंद्रे रसेल

इस लिस्ट में टॉप पर केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं। रसेल ने 545 गेंद में 1000 आईपीएल रन पूरा किया था।

तीसरे नंबर पर क्लासेन
05 / 07
Image Credit : IPL

तीसरे नंबर पर क्लासेन

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैदराबाद के ही हेनरिक क्लासेन हैं। उन्होंने यह आंकड़ा पूरा करने के लिए 594 गेंदें खेली थी।

चौथे नंबर पर सहवाग
06 / 07
Image Credit : IPL

चौथे नंबर पर सहवाग

लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग जैसा विस्फोटक बल्लेबाज चौथे पायदान पर है। सहवाग ने 604 गेंद में 1000 आईपीएल रन पूरे किए थे।

ग्लेन मैक्सवेल
07 / 07
Image Credit : IPL

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। मैक्सवेल ने 1000 रन पूरा करने के लिए 610 गेंदें खेली थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited