क्या ऋषभ पंत को रिलीज कर देगी लखनऊ की टीम, LSG कप्तान ने दिया जवाब

​Rishabh Pant released by LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अब अपने अंत की ओर बढ़ता जा रहा है और इसमें जहां कई टीमों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है वहीं बाकि टीमों का परफॉर्मेंस इतना खास नहीं रहा है। इसमें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी शामिल है जो कि प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। इसके पीछे एक सबसे बड़ी वजह कप्तान ऋषभ पंत भी रहे हैं। ऐसे में एक्स पर उन्हें रिलीज करने की भी चर्चाएं चलने लगी इस पर पंत ने रिएक्ट किया है।


ऋषभ का खराब प्रदर्शन
01 / 05

​ऋषभ का खराब प्रदर्शन

​ऋषभ पंत का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन खराब रहा है। ऋषभ पंत ने 13 मैचों में केवल 131 रन बनाए हैं और उनका एवरेज केवल 13.13 का रहा है। वे केवल एक अर्धशतक जड़ पाए हैं।​

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी
02 / 05
Image Credit : IPL/BCCI/AP

​आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी

​ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा था।​

पंत को बाहर करने की आई अफवाह
03 / 05
Image Credit : IPL/BCCI/AP

​पंत को बाहर करने की आई अफवाह

एक्स पर ये दावा किया गया कि ऋषभ पंत को अगले साल लखनऊ सुपर जायंट्स रिलीज कर देगी क्योंकि पंत को 27 करोड़ में टीम ने खरीदा है और इतनी राशि ज्यादा है।​

पंत ने दिया जवाब
04 / 05
Image Credit : IPL/BCCI/AP

​पंत ने दिया जवाब

इस पर रिएक्ट करते हुए पंत ने एक्स पर लिखा कि "मैं समझता हूं कि फर्जी खबरें कंटेंट को अधिक गति प्रदान करती हैं, लेकिन हमें इसके इर्द-गिर्द सब कुछ नहीं बनाना चाहिए। थोड़ी समझदारी और विश्वसनीय खबरें एजेंडे के साथ फर्जी खबरें बनाने की बजाय अधिक मदद करेंगी। धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो। आइए हम सोशल मीडिया पर जो कुछ भी डालते हैं, उसके प्रति जिम्मेदार और समझदार बनें।​

लखनऊ का ऐसा रहा प्रदर्शन
05 / 05
Image Credit : IPL/BCCI/AP

​लखनऊ का ऐसा रहा प्रदर्शन

​लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अभी तक 12 मैच खेले हैं और इसमें वे केवल 5 मैच जीतने में कारगर रहे हैं। उन्हें 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited