​बड़ी दीदी सारा संग ऐसी ऐसी जगहों पर घूमते हैं छोटे नवाब इब्राहिम अली खान, पापा सैफ से मिला बच्चों को सैर सपाटे का शौक​

पापा सैफ जैसे ही उनके बच्चे सारा और इब्राहिम भी ट्रेवलिंग के काफी शौकीन हैं। कभी सोलो तो कभी भाई-बहन परिवार संग दोनों बच्चे घूमना पसंद करते हैं। अक्सर ही दोनों भाई-बहन देश-विदेश की अलग अलग जगहों पर सैर सपाटे के लिए निकल जाते हैं। सारा और इब्राहिम जैसे ही आप भी अपने भाई बहनों संग रक्षा बंधन के त्योहार पर बेहतरीन ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

01 / 07
Share

सारा और इब्राहिम की घुमक्कड़ी

घूमने फिरने के मामले में वैसे तो पूरा खान खानदान ही आगे रहता है। लेकिन सैफ के दोनों बच्चे सारा और इब्राहिम ट्रेवलिंग के काफी ज्यादा ही शौकीन हैं। दोनों अक्सर भाई बहन वाली ट्रिप पर निकल जाते हैं। दोनों ने साथ साथ देश-विदेश का कोना कोना घूमा है।(Photo Credit - Instagram : Sara Ali Khan)​

02 / 07

भाई बहनों संग घूमें

अगर आपको भी अपने भाई बहनों की कंपनी पसंद है, तो आपको एक साथ जरूर ही सारा और इब्राहिम जैसे सैर सपाटे पर निकल जाना चाहिए। खासतौर से रक्षा बंधन के मौके पर तो आपको जरूर ही खास ट्रिप की प्लानिंग कर ही लेनी चाहिए।​(Photo Credit - Instagram : Sara Ali Khan)

03 / 07

कहां कहां घूमते हैं सारा और इब्राहिम

सारा और इब्राहिम दोनों ने ही दुनिया के अलग अलग ट्रेवल डेस्टिनेशन्स एक साथ एन्जॉय किए हैं। जिनमें साथ स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियां देखने का एक्सपेरियंस काफी खास रहा है।​(Photo Credit - Instagram : Sara Ali Khan)​

04 / 07

यहां भी घूमें

दोनों भाई बहन ने बीते दिनों में इटली, रोम तो यूरोप का बढ़िया चक्कर लगाया था। दोनों को ही अलग अलग शहर तो संस्कृतियां एक्सप्लोर करना पसंद है।​(Photo Credit - Instagram : Sara Ali Khan)​

05 / 07

मालदिव्स-अलीबाग

दोनों सारा और इब्राहिम को पहाड़ों के साथ साथ समुद्र भी काफी पसंद हैं। वे मालदिव्स तो अलीबाग आदि की ट्रिप्स पर जाते रहते हैं।​(Photo Credit - Instagram : Sara Ali Khan)​

06 / 07

कश्मीर की वादियां

भारत में भी दोनों ने काफी एक्सप्लोर किया है। कश्मीर की वादियों में दोनों ने काफी रोमांचक और सुकून भरा समय बिताया है। ​(Photo Credit - Instagram : Sara Ali Khan)​

07 / 07

लंदन-पेरिस

लंदन-पेरिस से लेकर न्यू यॉर्क, मालदिव्स समेत कई जगहों पर दोनों घूमने गए हैं। आप भी अपने भाई बहन को इस राखी इन लग्जरी जगहों पर तो सिंपल ट्रिप के लिए शिमला, मनाली, कश्मीर, लद्दाख तक ले जा सकते हैं।