कितनी देर में ग्राउंड फ्लोर से 124वें मंजिल पर पहुंचा देती है बुर्ज खलीफा की लिफ्ट, स्पीड जान होश उड़ जाएंगे

Burj Khalifa Lift Speed: बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, जिसे देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। आज हम आपको बुर्ज खलीफा में लगी लिफ्ट के बारे में बताएंगे, जिसके अमेजिंग फैक्ट्स जानकर आप सन्न रह जाएंगे।

01 / 07
Share

लिफ्ट की रफ्तार हैरान करने वाली

बुर्ज खलीफा की लिफ्ट की रफ्तार आपको हैरान करने वाली है। आपको सबसे पहले बता देते हैं कि इस 828 मीटर इमारत में नीचे से टॉप फ्लोर तक पहुंचने में 1 मिनट से भी कम का समय लगता है।

02 / 07
Photo : IStock

124 मंजिला इमारत

सबसे पहले आपको बता देते हैं कि बुर्ज खलीफा 124 मंजिला इमारत है। सोचिए अगर इतनी ऊंची इमारत में नॉर्मल लिफ्ट लगी होती तो लोगों को टॉप फ्लोर तक जाने में कितनी समस्या होती।

03 / 07
Photo : IStock

कुल कितनी लिफ्ट

स्पीड से पहले आपको बताते हैं कि बुर्ज खलीफा में कुल 57 लिफ्ट लगी हुई है। इसकी लिफ्ट दुनिया की सबसे तेज लिफ्टो में शुमार हैं।

04 / 07
Photo : IStock

1 सेकंड में 10 मीटर

आपको बता दें कि बुर्ज खलीफा की लिफ्ट 1 सेकंड में 10 मीटर की स्पीड से ऊपर जाती है। इसका मतलब यह हुआ कि लिफ्ट की स्पीड 36 किलोमीटर प्रति घंटा है।

05 / 07
Photo : IStock

बुर्ज खलीफा में लगी हैं डबल डेकर लिफ्ट

बुर्ज खलीफा में कुछ डबल डेकर लिफ्ट भी लगी हैं। जो स्पीड में दुनिया की अन्य लिफ्टों के सामने काफी तेज हैं। इनकी स्पीड देख लोगों के होश उड़ जाते हैं।

06 / 07
Photo : IStock

शंघाई टावर के लिफ्ट की स्पीड

दुनिया की सबसे तेज लिफ्ट चीन के शंघाई टॉवर में लगी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी स्पीड 73.8 किलोमीटर प्रति घंटे है।

07 / 07
Photo : IStock

नहीं है सबसे तेज

भले ही बुर्ज खलीफा के लिफ्ट की स्पीड इतनी ज्यादा है लेकिन यह दुनिया की सबसे तेज लिफ्ट नहीं है। आपको बता दें कि शंघाई टॉवर में लगी लिफ्ट दुनिया की सबसे तेज है।