अध्यात्म

आज ग्रहण कितने बजे तक है, ग्रहण का मोक्षकाल कब होगा, ग्रहण के तुरंत बाद क्या करना चाहिए

Aaj grahan kitne baje tak hai (आज के ग्रहण का मोक्षकाल कब होगा), ग्रहण के बाद क्या करें: सितंबर 2025 का चंद्र ग्रहण 7 तारीख को रात 9:58 से लगा है। यह ग्रहण साढ़े तीन घंटे के करीब रहेगा। जानें आज का ग्रहण कब खत्म होगा और ग्रहण के तुरंत बाद क्या करना चाहिए।

FollowGoogleNewsIcon

Aaj grahan kitne baje tak hai (आज के ग्रहण का मोक्षकाल कब होगा), ग्रहण के बाद क्या करें: सितंबर 2025 में भादो पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। ग्रहण की समाप्ति के समय को ग्रहण का मोक्षकाल कहते हैं।

आज ग्रहण कितने बजे तक है, ग्रहण के तुरंत बाद क्या करना चाहिए (Pic: iStock)

चंद्र ग्रहण कितने बजे खत्म होगा

7 सितंबर को रात 9:58 बजे पर चंद्र ग्रहण शुरू हुआ है। यह ग्रहण 8 सितंबर यानी सोमवार को 01:27 AM पर समाप्त होगा।

चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें

  • ग्रहण समाप्ति के तुरंत बाद स्नान करें। स्नान के जल में थोड़ा गंगाजल या तुलसी पत्र डालना शुभ माना जाता है। इसके बाद साफ और पवित्र वस्त्र धारण करें।
  • पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। मंदिर, रसोई और पूजास्थल को विशेष रूप से शुद्ध करें। दीपक जलाएं और धूप/अगरबत्ती से वातावरण शुद्ध करें।
  • अपने घर के पूजाघर में दीपक जलाकर भगवान की आरती करें।
  • ग्रहण के बाद चंद्रमा और भगवान शिव की पूजा विशेष तौर पर फलदायी मानी जाती है।
चंद्र ग्रहण के बाद नाश्ता कब कर सकते हैं
End Of Feed