अध्यात्म

Shardiya Navratri 2025 Date: साल 2025 में शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगा? क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त?

Shardiya Navratri 2025 / Durga Puja 2025 (नवरात्रि कब से शुरू है 2025 में): सालभर लोगों को शारदीय नवरात्रि का इंतजार रहता है। इस साल शारदीय नवरात्रि कब शुरू हो रहा है और घटस्थापना का समय क्या है, ये आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही यहां ये भी बताया गया है कि इस साल मां दुर्गा की सवारी क्या है।

FollowGoogleNewsIcon

Shardiya Navratri 2025 / Durga Puja 2025 (नवरात्रि कब से शुरू है 2025 में): हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व है। बिहार, असम, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक इस पर्व को खास तरीके से मनाया जाता है। इस साल अक्टूबर में 9 दिन की नवरात्रि कब से शुरू हो रही है, इसे आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही यहां कलश स्थापना का समय भी बताया गया है।

शारदीय नवरात्र 2025 (photo source: canva)

शारदीय नवरात्रि 2025 में कब है? (Shardiya Navratri 2025 Start Date end Date)

बता दें कि शारदीय नवरात्रि इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। नवरात्रि की षष्ठी तिथि से दुर्गा पूजा आरंभ होती है। जो कि इस साल 28 सितंबर को है, यानि दुर्गा पूजा 28 सितंबर से शुरू होगी। इस दौरान षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी और विजयादशमी मनाई जाती है।

  • 28 सितंबर 2025: महाषष्ठी
  • 29 सितंबर 2025: महासप्तमी
  • 30 सितंबर 2025: महाअष्टमी
  • 1 अक्टूबर 2025: महानवमी
  • 2 अक्टूबर 2025: विजयादशमी
End Of Feed