अध्यात्म

Weekly Horoscope (14 September To 20 September 2025): उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है सितंबर का ये सप्ताह, जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान

Weekly Horoscope (14 September To 20 September 2025): मेष राशि में इस सप्ताह सूर्य का खष्ठम गोचर परिवर्तन शुभ है। मंगलवार के बाद हर काम में सफलता मिलेगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। यहां से आप पूरे सप्ताह का राशिफल पढ़ सकते हैं।

FollowGoogleNewsIcon

Weekly Horoscope (14 September To 20 September 2025):

साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2025 (pic credit: canva)

साप्ताहिक राशिफल 14 सितंबर से 20 सितंबर तक-

मेष

15 सितम्बर के बाद सूर्य का गोचर खष्ठम रहेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन मङ्गलमय है। जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं, सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। इस सप्ताह सूर्य का खष्ठम गोचर परिवर्तन शुभ है। मंगलवार के बाद प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। गुरुवार से शनिवार तक धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृष

सूर्य 15 सितम्बर से पँचम रहेंगे।व्यवसाय में आपकी स्थिति इस सप्ताह बहुत ही बेहतर होगी। स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस वीक गृह निर्माण सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सोमवार को चावल का दान करें। नीला रंग शुभ है।

मिथुन

बुधवार से शनिवार तक स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। यह सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। नीला रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें। गाय को प्रतिदिन गुड़ व रोटी खिलाएं। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे।

End Of Feed