अध्यात्म

Jitiya Vrat Ki Aarti: ओम जय कश्यप नन्दन, प्रभु जय अदिति नन्दन.. जितिया व्रत की आरती के लिरिक्स और मंत्र

Jitiya Vrat Mantra, Aarti (जितिया व्रत मंत्र, आरती): कल यानी 14 सितंबर 2025 को देशभर में जितिया व्रत मनाया जाएगा। कल पूरे विधि-विधान के साथ महिलाएं भगवान जीमूतवाहन की पूजा करेंगी। पूजा के बाद आरती करने का भी विधान है। यहां से आप जितिया की आरती के लिरिक्स देख सकते हैं।
जितिया व्रत की आरती (AI Generated)

जितिया व्रत की आरती (AI Generated)

Jitiya Vrat Mantra, Aarti (जितिया व्रत मंत्र, आरती):

जिकिया व्रत पूजा मंत्र (Jitiya Vrat Puja Mantra)

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।

सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।

जितिया व्रत की आरती (Jitiya Vrat Aarti: Om Jay Kashyap Nandan aarti in Hindi)

ओम जय कश्यप नन्दन, प्रभु जय अदिति नन्दन।

त्रिभुवन तिमिर निकंदन, भक्त हृदय चन्दन॥

ओम जय कश्यप..

सप्त अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।

दु:खहारी, सुखकारी, मानस मलहारी॥

ओम जय कश्यप..

सुर मुनि भूसुर वन्दित, विमल विभवशाली।

अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥

ओम जय कश्यप..

सकल सुकर्म प्रसविता, सविता शुभकारी।

विश्व विलोचन मोचन, भव-बंधन भारी॥

ओम जय कश्यप..

कमल समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।

सेवत सहज हरत अति, मनसिज संतापा॥

ओम जय कश्यप..

नेत्र व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा हारी।

वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥

ओम जय कश्यप..

सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।

हर अज्ञान मोह सब, तत्वज्ञान दीजै॥

ओम जय कश्यप…

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। सृष्टि बिहार के सिवान शहर से ताल्लुक रखती हैं। साहित्य, संगीत और फिल्मों में इनकी गहरी रूच...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited