अध्यात्म

Vishnu Sahasranama Path Benefits: एकादशी के दिन पढ़ें भगवान विष्णु के ये स्तोत्र, मिलेंगेअनेकों लाभ, जानें क्या है विष्णु सहस्रनाम के पाठ की महत्ता और नियम

Vishnu Sahasranama Path Benefits: विष्णु सहस्रनाम, भगवान विष्णु के हजार नामों का एक स्तोत्र है। ये हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और लोकप्रिय स्तोत्रों में से एक है। ये संपूर्ण श्लोक संस्कृत में लिखा गया है। इस शक्तिशाली स्तोत्र को पढ़ने से व्यक्ति को लाभ हो सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं विष्णु सहस्रनाम से जुड़ी मान्यता।

FollowGoogleNewsIcon

Vishnu Sahasranama Path Benefits: भगवान विष्णु त्रिदेव में से एक माने जाते हैं। भगवान विष्णु हर युग में मानवता और संसार की रक्षा करने के लिए कई अवतार लिए हैं। भगवान विष्णु को समर्पित एक स्तोत्र है जिसे विष्णु सहस्रनाम कहा जाता है। ये भगवान विष्णु के एक हजार नामों का संग्रह है, जिसका महाभारत ग्रंथ के शांति पर्व में भी वर्णन किया गया है। इसे हिंदू धर्म में अत्यंत ही पवित्र और फलदायी माना जाता है। विष्णु सहस्रनाम का पाठ न केवल शांति प्रदान करता है, बल्कि इससे जीवन में आने वाली बाधाओं का निवारण भी होता है। पौराणि‍क मान्‍यताओं के अनुसार जब पितामह भीष्म शरशैया पर लेटे हुए थे तब उन्होंने युधिष्ठिर को विष्णु सहस्रनाम के पाठ का महत्व बताया था। ये पाठ न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है अपितु इसके माध्यम से आत्मा और परमात्मा का मिलन भी संभव हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि ये स्तोत्र भगवान विष्णु की कृपा पाने का सबसे आसान तरीका है।

Vishnu Sahasranama Benefits, Niyam aur Lyrics In Sanskrit Hindi

विष्णु सहस्रनाम को पढ़ने के नियम (Vishnu Sahasranama ko padhne ke niyam)

शास्त्रों में विष्णु सहस्रनाम पाठ के लिए विशेष नियम वर्णित हैं। इन नियमों का पालन करने से पाठ का प्रभाव अधिक हो सकता है –

पवित्रता का ध्यान रखें - पाठ करने से पहले स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। स्तोत्र के पाठ के दौरान तन-मन की पवित्रता आवश्यक है।

End Of Feed