Shukra Pradosh Vrat Katha: शुक्र प्रदोष व्रत कथा, पुराण में वर्णित 3 मित्रों की कहानी पढ़ने मात्र से पूरी होगी सारी मनोकामना

शुक्र प्रदोष व्रत कथा (pic credit: canva)
Shukra Pradosh Vrat Katha In Hindi (शुक्र प्रदोष व्रत कथा): आज प्रदोष व्रत के साथ शुक्रवार का संयोग बना है। इसलिए इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहते हैं। शुक्र ग्रह से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए भी यह व्रत फलदायी माना जाता है। जो भक्त श्रद्धा से यह व्रत करते हैं, उन्हें पुण्य लाभ और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अगर आप भी इस व्रत को रख रहे हैं तो आपको यहां दी गई व्रत कथा को जरूर पढ़ना चाहिए। शुक्रवार प्रदोष व्रत की कहानी।
शुक्रवार प्रदोष व्रत की कहानी (Shukrawar Pradosh Vrat Katha)-
शुक्र प्रदोष व्रत की कथा के अनुसार एक नगर में 3 मित्र रहते थे जिनमें से एक राजकुमार था, दूसरा ब्राह्मण कुमार था और तीसरा धनिक पुत्र था। राजकुमार और ब्राह्मण कुमार दोनों विवाहित थे। लेकिन कुछ समय बाद धनिक पुत्र का भी विवाह हो गया, लेकिन उसका अभी गौना नहीं हुआ था। इसलिए धनिक पुत्र की पत्नी अभी मायके में रहती थी। एक दिन तीनों दोस्त साथ में बैठकर स्त्रियों के बारे में चर्चा कर रहे थे। जिस पर ब्राह्मण कुमार ने स्त्रियों की तारीफ करते हुए कहा कि ''नारीहीन घर भूतों का डेरा'' होता है।
धनिक पुत्र ने जैसे ही ये बात सुनी तो उसने तुरंत ही अपनी पत्नी को घर से लाने का निश्चय कर लिया। धनिक पुत्र को उसके माता-पिता ने खूब समझाया कि अभी शुक्र देवता डूबे हैं। इस समय बहू-बेटियों को उनके घर से विदा करवाकर लाना अशुभ होता है। लेकिन धनिक पुत्र ने किसी की नहीं सुनी और वह तुरंत ही ससुराल पहुंच गया।
धनिक पुत्र को उसके ससुराल वालों ने भी खूब समझाने का प्रयास किया परंतु वह जबरदस्ती अपनी पत्नी को विदा करा लाया। विदाई कराने के बाद दोनों पति-पत्नी शहर से निकले ही रहे थे कि उनकी बैलगाड़ी का पहिया निकल गया और बैल की टांग टूट गई। जिससे दोनों को चोट लगी लेकिन फिर भी वे आगे चलते रहे। अभी कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि उन्हें डाकू मिल गए। डाकूओं ने उनका सारा पैसा लूट लिया। जैसे ही दोनों घर पहुंचे, तो धनिक पुत्र को सांप ने डंस लिया। उसके पिता ने वैद्य को बुलाया तो वैद्य ने बताया कि इसकी 3 दिन में ही मृत्यु हो जाएगी।
जब धनिक पुत्र के मित्र ब्राह्मण कुमार को यह खबर मिली तो वह तुरंत अपने दोस्त के घर पहुंचा और उसने अपने मित्र के माता-पिता को शुक्र प्रदोष व्रत करने के बारे में बताया। उसने कहा कि इसे पत्नी सहित वापस ससुराल भेज दें। धनिक ने भी ब्राह्मण कुमार की बात मानकर दोनों को ससुराल पहुंचा दिया। वहां जाकर धनिक पुत्र की हालत ठीक होती गई यानी शुक्र प्रदोष के माहात्म्य से सभी कष्ट दूर हो गए। इसलिए शुक्र प्रदोष के दिन यह कथा अवश्य पढ़नी या सुननी चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सृष्टि टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। सृष्टि बिहार के सिवान शहर से ताल्लुक रखती हैं। साहित्य, संगीत और फिल्मों में इनकी गहरी रूच...और देखें

Anant Chaturdashi Puja Samagri: अनंत चतुर्दशी पूजा सामग्री, जानें अनंत चौदस की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है

अनंत चतुर्दशी पर क्यों बांधा जाता है 14 गांठ वाला धागा, जानें बाजू पर अनंत सूत्र बांधने की सही विधि

Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी पर 14 दीपक कब और कैसे जलाएं? जानें कहां-कहां रखे जाते हैं ये दीपक

Shukra Pradosh Vrat: आज शुक्र प्रदोष व्रत पर करें इस स्त्रोत का पाठ, भोलेनाथ करेंगे बेड़ा पार

Shukra Pradosh Vrat: सितंबर का पहला शुक्र प्रदोष व्रत आज, जानें शुक्रवार प्रदोष व्रत की सही तारीख, मुहूर्त और पूजा की विधि
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited