क्रिकेट

TATA IPL 2023 : लखनऊ ने होम ग्राउंड पर दिखाया दम, दिल्ली कैपिटल्स को विशाल स्कोर से हराया

TATA IPL 2023, LSG vs DC : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2023 में जीत के साथ आगाज किया। पहली बार होम ग्राउंड पर खेल रही लखनऊ टीम ने दिल्ली को 50 रन से हराया।

FollowGoogleNewsIcon

TATA IPL 2023, LSG vs DC : आईपीएल के पहले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीत के साथ अपनी शुरुआत की। लखनऊ ने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया। पहले खेलते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना सकी।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाड़ी। फोटो - IPL/BCCI

मेयर्स और पूरन ने की शानदार बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर फैसला। पहले खेलते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। काइल मेयर्स ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 192.10 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों पर दो चौके और 7 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। वहीं, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन ने भी टीम के लिए शानदार पारी खेली। पूरन ने 21 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के जमाकर 36 रन बनाए। टीम के कप्तान केएल राहुल का बल्ला पूरी तरह शांत रहा।

खलील और सकारिया ने लिए सर्वाधिक विकेट

दिल्ली के खलील अहमद और चेतन सकारिया लखनऊ के खिलाफ हीरो रहे। खलील अहमद ने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके। इसी तरह चेतन सकारिया टीम के लिए महंगे साबित हुए, लेकिन विकेट लेने में सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 53 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को भी एक-एक सफलता मिली।

End Of Feed