LIVE

Asia Cup 2023:श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर दर्ज की लगातार 13वीं जीत

Asia Cup 2023:श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर दर्ज की लगातार 13वीं जीत

Asia Cup 2023:श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर दर्ज की लगातार 13वीं जीत

SL vs BAN Cricket Score: श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर लगातार 13वीं जीत दर्ज कर ली है। बांग्लादेश के सामने 258 रन का लक्ष्य था, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने पूरी टीम केवल 236 रन ही बना पाई। बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक 82 रन की पारी तौहिद ह्रदय ने खेली। श्रीलंका की ओर से महेश तीक्ष्णा और दासुन शनाका ने 3-3 विकेट चटकाए। इससे पहले श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सदीरा समरविक्रमा के 93 और कुसल मेंडिस के 50 रन की शानदार पारी के दम पर बांग्लादेश के सामने 258 रन का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद और तस्कीन अहमद ने 3-3 जबकि शोरिफुल इस्लाम मे 2 विकेट चटकाए।

Sep 9, 2023 | 10:38 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: टूट गई बांग्लादेश की आखिरी उम्मीद

बांग्लादेश की आखिरी उम्मीद तौहिद ह्रदय 82 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें तीक्ष्णा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
Sep 9, 2023 | 10:27 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: महेश तीक्ष्णा ने दिलाई सफलता

महेश तीक्ष्णा ने शमीम हुसैन को आउट कर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी है। टीम को अब जीत के लिए 48 गेंद में 75 रन की दरकार है।
Sep 9, 2023 | 10:04 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: संघर्ष के बीच ह्रदय का अर्धशतक

बांग्लादेश के युवा बल्लेबाज ह्रदय ने 73 गेंद में जड़ा अर्धशतक, बांग्लादेश की आखिरी उम्मीद हैं ह्रदय।
Sep 9, 2023 | 08:48 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: लिटन दास भी सस्ते में आउट

लिटन दास 15 रन बनाकर हुए आउट। वेल्लालागे ने भेजा पवेलियन
Sep 9, 2023 | 08:32 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: पाथिराना ने शाकिब को किया आउट

पाथिराना ने कप्तान शाकिब को आउट कर बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है। 15.4 ओवर के बाद बांग्लादेश की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना चुकी है।
Sep 9, 2023 | 08:05 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: बांग्लादेश को लगा पहला झटका

शनाका ने मोहम्मद नईम को भेजा पवेलियन, बांग्लादेश को लगा पहला झटका।
Sep 9, 2023 | 06:42 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: श्रीलंका ने बनाए 257 रन

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 258 रन का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका की ओर से समरविक्रमा ने सर्वाधिक 93 रन की पारी खेली।
Sep 9, 2023 | 05:20 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: बांग्लादेश ने वापसी कर ली है

बांग्लादेश ने 4 विकेट हासिल कर मैच में वापसी कर ली है। 33 ओवर के बाद श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं।
Sep 9, 2023 | 05:16 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: तस्कीन ने दिलाई सफलता

तस्कीन ने श्रीलंका को चौथा झटका दिया है। उन्होंने असलांका को 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।
Sep 9, 2023 | 04:39 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: बांग्लादेश के गेंदबाद शोरिफुल इस्लाम ने दिलाई सफलता

श्रीलंका ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। शोरिफुल इस्लाम ने निसांका को 40 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है। इसके साथ ही उनकी निसांका के साथ 74 रन की साझेदारी टूट गई है।
Sep 9, 2023 | 03:58 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: श्रीलंका की अच्छी शुुरुआत

श्रीलंका ने 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 16 और पथुम निसांका 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Sep 9, 2023 | 03:31 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: हसन महमूद ने दिलाई सफलता

हसन महमूद ने बांग्लादेश को पहली सफलता दिला दी। उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने को 18 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।
Sep 9, 2023 | 03:08 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी

श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की है। पहले ही ओवर में निसांका ने दो बाउंड्री के साथ शुरुआत की है और श्रीलंका का स्कोर 9 रन पहुंचा दिया है।
Sep 9, 2023 | 02:38 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नसुम अहमद
Sep 9, 2023 | 02:37 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: बिना बदलाव के उतरी है श्रीलंका

पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना
Sep 9, 2023 | 02:36 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: बांग्लादेश की टीम में बदलाव

बांग्लादेश की टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है, जबकि श्रीलंका बिना किसी बदलाव के उतरी है।
Sep 9, 2023 | 02:32 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: शाकिब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी बांग्लादेश

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया
Sep 9, 2023 | 02:29 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: हेड टू हेड में श्रीलंका का पलड़ा भारी

1986 से अभी तक दोनों टीमों के बीच एशिया कप में कुल 14 मैच खेले गए हैं। इसमें श्रीलंका को 12 मैचों में जीत मिली है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है। शनिवार को होने वाले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम अपने हार के फासने को कम करने के इरादे से उतरेगी।
Sep 9, 2023 | 02:15 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज

क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज यह है कि कोलंबो में मौसम एक दम साफ है और समय पर मैच शुरू हो जाएगा।
Sep 9, 2023 | 01:54 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: पिछले मैच से सबक लेना चाहेगी श्रीलंका

पिछले मैच में श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई थी, ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वह अपनी गलती सुधारना चाहेगी।
Sep 9, 2023 | 01:44 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना
Sep 9, 2023 | 01:43 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, अफिफ हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद
Sep 9, 2023 | 01:39 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: इन दो गेंदबाजों के बीच होगा मुकाबला

Sep 9, 2023 | 01:30 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: यदि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीका

यदि आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसे बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Sep 9, 2023 | 01:29 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: यह मुकाबला शाम 3 बजे शुरू होगा

यह मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले होगा।
Sep 9, 2023 | 01:25 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: आज हारे तो सफर होगा खत्म

आज अगर बांग्लादेश की टीम हारती है तो टूर्नामेंट में उसका सफर खत्म हो जाएगा।
Sep 9, 2023 | 01:25 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: बांग्लादेश के लिए जीत जरूरी

बांग्लादेश के लिए यह सुपर फोर का दूसरा मुकाबला है और हर हाल में उसे जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में उसे हार मिली थी।
Sep 9, 2023 | 01:22 PM IST

SL vs BAN Live Cricket Live Score: स्वागत है सुपर फोर के दूसरे मुकाबले में

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर के दूसरे मुकाबले के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited