क्रिकेट

PAK W vs SL W: पाकिस्तान को हरा फाइनल में श्रीलंका, 28 को भारत से होगा खिताबी मुकाबला

श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 141 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। फाइनल में श्रीलंका का सामना भारत से होगा।

FollowGoogleNewsIcon

चमारी अट्टापट्टू की कप्तानी पारी के दम पर श्रीलंका ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 141 रन का लक्ष्य था जिसे उसने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मैच में 7 विकेट खोकर 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 63 रन की पारी कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने खेली। उन्होंने अपनी पारी मे 9 चौके और 1 छक्का लगाया। अट्टापट्टू के अलावा अनुश्का संजीवनी ने नाबाद 24 रन की पारी खेली।

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम (साभार-X)

आखिरी ओवर का रोमांचआखिरी ओवर में मुकाबला फंस गया था। श्रीलंका को आखिरी ओवर में 3 रन की दरकार थी और उसने 6 विकेट गंवा दिए थे। 20वें ओवर की पहली गेंद डॉट हुई। दूसरी गेंद पर श्रीलंका को एक और झटका। तीसरी गेंद डॉट थी, चौथी गेंद पर सिंगल लिया गया और फिर 5वीं गेंद पाकिस्तानी गेंदबाज ने वाइड फेंक दी। 5वीं गेंद पर सिंगल लेकर श्रीलंका ने 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इससे पहले श्रीलंका के कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के बैटर गुल फिरोजा और मुनीबा अली ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 9.1 ओवर में 61 रन जोड़े। लेकिन उसके बाद पाकिस्तान के बैटर इस मोमेंटम को जीरा नहीं रख पाए। श्रीलंका के गेंदबाज ने वापसी की और रन बनाने की गति पर विराम लगाया। पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली ने सर्वाधिक 37 रन की पारी खेली।

अंतिम 5 ओवर में पाक की वापसीएक वक्त 14.5 ओवर में पाकिस्तान की टीम 99 रन के स्कोर पर 4 विकेट खो चुकी थी। लेकिन उसके बाद आखिरी 5 ओवर में अलीया रियाज, फातिमा सना ने 31 गेंद में 41 रन जोड़े। अलीया ने 16 और फातिमा ने 23 रन की नाबाद पारी खेली।

फाइनल में भारत से सामना विेमेंस एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को खेला जाएगा जहां श्रीलंका का सामना 7 बार की चैंपियन टीम भारत से होगा। श्रीलंका आज तक एशिया कप नहीं जीत पाया है ऐसे में उसके पास एशियन चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है। भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End Of Feed