स्पोर्ट्स

IOC की वजह से एशिया कप हॉकी के लिए भारत आ रही पाकिस्तान टीम

बिहार के राजगीर में होने वाले हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान टीम हिस्सा लेगी या नहीं इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। खेल प्रशासकों ने सरकार से अपने फैसले को वापस लेने और पाकिस्तान की टीम को भारत आने के लिए वीजा देने से इनकार करने का आग्रह किया है।

FollowGoogleNewsIcon

बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप हॉकी के लिए पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम को भाग लेने की अनुमति देने के मुद्दे पर भारत सरकार मुश्किल में है। कई मौजूदा और पूर्व खेल प्रशासकों ने सरकार से अपने फैसले को वापस लेने और पाकिस्तान की टीम को भारत आने के लिए वीजा देने से इनकार करने का आग्रह किया है। किसी भी देश को राजनीतिक कारणों से किसी टूर्नामेंट का हिस्सा न बनाना ओलंपिक चार्टर के खिलाफ है। यह एक बड़ा कारण है कि भारत सरकार पाकिस्तान को एशिया कप हॉकी के लिए आने देना चाहती है।

हॉकी इंडिया (साभार-X)

दरअसल, भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी चाहता है। अगर पाकिस्तान को अभी एशिया कप में भाग लेने से मना किया जाएगा, तो अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सामने नकारात्मक संदेश जाएगा। वहीं, अगर पाकिस्तान भारत आता है, तो 2036 ओलंपिक की दावेदारी करते समय भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को मुश्किल नहीं आएगी।

पाकिस्तान टीम को एशिया कप हॉकी के लिए भारत आने देने का विरोध करने वाले शायद यह भूल रहे हैं कि आईओसी ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय महासंघों से भारत को मेजबानी का अधिकार न देने पर विचार करने को कहा था, क्योंकि कोसोवो के मुक्केबाजों और पाकिस्तानी निशानेबाजों को भारत में होने वाले आयोजनों में भाग लेने के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया गया था।

End Of Feed