दुनिया

'भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया', मोदी-पुतिन और शी की तिगड़ी देख तिलमिलाए ट्रंप

भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अंधकारमय चीन के हाथों हमने भारत को खो दिया। उन्होंने आगे कहा कि चीन-रूस की वजह से हमारे रिश्ते भारत के साथ खराब हो गए हैं। ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई है।

FollowGoogleNewsIcon

Trump Tariffs: भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अंधकारमय चीन के हाथों हमने भारत को खो दिया। उन्होंने आगे कहा कि चीन-रूस की वजह से हमारे रिश्ते भारत के साथ खराब हो गए हैं। बता दें कि ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो साभार: AP)

बता दें कि अमेरिकी टैरिफ का भारत ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि नई दिल्ली अमेरिका पर दुनिया का सबसे ज्यादा टैरिफ लगा रहा है, जिससे असंतुलित व्यापार परिदृश्य पैदा हो रहा है। आगे बोले कि भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं। लेकिन भारत के साथ कई वर्षों तक एकतरफा संबंध रहा।

उन्होंने कहा कि भारत हमसे भारी शुल्क वसूल रहा था। ये शुल्क दुनिया में सबसे ज्यादा थे लेकिन वे हमसे व्यापार कर रहे थे, क्योंकि हम उनसे मूर्खतापूर्ण शुल्क नहीं वसूल रहे थे, इसलिए उन्होंने जो कुछ भी बनाया, उसे देश में भेज दिया, लेकिन हम कुछ भी नहीं भेज रहे थे, क्योंकि वे हम पर 100 प्रतिशत शुल्क लगा रहे थे।

End Of Feed