कृषि

Food Grain Production: देश में प्रमुख फसलों की बंपर पैदावार, खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान रिकॉर्ड स्तर पर

Food Grain Production: फसल वर्ष 2024-25 के लिए सरकार ने प्रमुख फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान लगाया है। संशोधित अनुमानों में गेहूं, चावल, मक्का और कई तिलहनों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई गई है।

FollowGoogleNewsIcon

Food Grain Production : देश में प्रमुख फसलों की बंपर पैदावार को देखते हुए सरकार ने फसल वर्ष 2024-25 के लिए अपने खाद्यान्न उत्पादन अनुमान को संशोधित कर रिकॉर्ड 35 करोड़ 39.5 लाख टन कर दिया। इसमें अकेले गेहूं का उत्पादन 11 करोड़ 75 लाख टन रहने का अनुमान है। संशोधित अनुमानों में गेहूं, चावल, मक्का और कई तिलहनों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई गई है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश ने धान, गेहूं, मक्का, मूंगफली और सोयाबीन सहित प्रमुख फसलों के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि हासिल की है। चौहान ने कहा कि कुल मिलाकर खाद्यान्न उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। दलहन और तिलहन उत्पादन को और बढ़ाना होगा, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इस साल बंपर उपज का अनुमान

गेहूं उत्पादन में नया रिकॉर्ड: 11.75 करोड़ टन

केंद्र सरकार ने फसल वर्ष 2024-25 के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन के अपने अनुमान को संशोधित करते हुए इसे रिकॉर्ड 35 करोड़ 39.5 लाख टन कर दिया है। इसमें गेहूं उत्पादन को 11.75 करोड़ टन आंका गया है, जो पहले के 11.53 करोड़ टन अनुमान और पिछले वर्ष के 11.33 करोड़ टन के मुकाबले अधिक है।

धान और मक्का उत्पादन में भी उछाल

संशोधित अनुमानों के अनुसार, धान उत्पादन भी बढ़कर 14 करोड़ 90.7 लाख टन होने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष (13.78 करोड़ टन) से अधिक है। मक्का उत्पादन को 4 करोड़ 22.8 लाख टन बताया गया है, जबकि मोटे अनाज का उत्पादन 62.1 लाख टन अनुमानित है।

End Of Feed