LIVE

पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रहे बादल, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का खतरा; जानें आज किन शहरों में बारिश का अलर्ट

Aaj ka Mausam 03 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के अलग-अलग राज्यों में जारी मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश ने हिमाचल, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में तबाही मचा रखी है। यहां भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और बादल फटने की घटनाओं से जनहानि हो रही है, साथ ही कई बुनियादी ढांचों को भी नुकसान हो रहा है। वहीं पंजाब में भारी बारिश के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट में है। जिससे खेतों और फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। यूपी और बिहार में भी कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। नदियां उफान पर बह रही हैं, जिससे अब देश की राजधानी में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली और नोएडा के निचले इलाकों में यमुना का पानी पहुंच गया है। नदी का जलस्तर और बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रहे बादल, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का खतरा; जानें आज किन शहरों में बारिश का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रहे बादल, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का खतरा; जानें आज किन शहरों में बारिश का अलर्ट

Aaj ka Mausam 03 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: देशभर में मानसून का दौर जारी है और हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब जैसे राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड और फ्लश फ्लड की घटनाएं लगातार हो रही हैं। वहीं पंजाब बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। आज भी इन राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। तेज बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर में भी आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में मौसम का ताज हाल इस प्रकार है:

Sep 3, 2025 | 07:17 PM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 03 September 2025 LIVE: राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हुई

Sep 3, 2025 | 06:15 PM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 03 September 2025 LIVE: झारखंड में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड के तीन जिलों के लिए बृहस्पतिवार तक भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिन तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है, उनमें गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं।
Sep 3, 2025 | 05:19 PM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 03 September 2025 LIVE: राजस्थान में जारी हुए अलर्ट

Sep 3, 2025 | 05:18 PM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 03 September 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट

Sep 3, 2025 | 05:15 PM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 03 September 2025 LIVE: IMD का लेटेस्ट वेदर अपडेट

Sep 3, 2025 | 03:18 PM IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 03 September 2025 LIVE: इन जगहों पर जारी हुआ रेड अलर्ट

दिल्ली के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, न्यू दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली शामिल हैं। वहीं, हरियाणा के फर्रिदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, पानीपत और सोनीपत जिलों में भी रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बागपत, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद और शामली में भी खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Sep 3, 2025 | 01:57 PM IST

दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के लिए बारिश का अलर्ट संशोधित किया। मौसम विभाग ने दिल्ली के ज्यादातर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Sep 3, 2025 | 12:59 PM IST

पंचकूला में बारिश के कारण कार पर गिरा पेड़

हरियाणा के पंचकूला में मूसलधार बारिश के दौरान एक पेड़ कार पर गिर गया। जिसमें 6 स्कूली बच्चे सवार थे। यह हादसा सेक्टर 4 में एक प्राइवेट स्कूल के बाहर हुआ है। जिसमें 6 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
Sep 3, 2025 | 11:51 AM IST

राजस्थान में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार से राजस्थान के अनेक भागों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार को बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में अतिभारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' है। वहीं अलवर, बारां, बूंदी व भरतपुर सहित लगभग एक दर्जन राज्यों में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
Sep 3, 2025 | 10:30 AM IST

जम्मू-कश्मीर में बारिश से उफान पर नदियां

जम्मू-कश्मीर में घाटी में हो रही बारिश के कारण कश्मीर की नदियों और अन्य जलस्त्रोतों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसके कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और बारिश होने का अनुमान जताया है।
Sep 3, 2025 | 10:29 AM IST

दिल्ली में बाढ़ के खतरे के बीच निचले स्थानों से लोगों का रेस्क्यू जारी

दिल्ली में यमुना नदी मंगलवार को निकासी के निशान को पार कर गई थी, जहां जलस्तर 206.03 मीटर दर्ज किया गया था और तब से इसमें वृद्धि हो रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण, जिला प्रशासन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है और ओआरबी को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
Sep 3, 2025 | 09:37 AM IST

दिल्ली में यमुना बाजार में घुसा नदी का पानी

Sep 3, 2025 | 09:11 AM IST

नोएडा में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद

गौतमबुद्धनगर में लगातार हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार बरसात के कारण जिले में जलभराव और अन्य खतरों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बुधवार 3 सितंबर 2025 को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
Sep 3, 2025 | 07:28 AM IST

दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206.76 मीटर

दिल्ली में 3 सितंबर को सुबह 6 बजे दिल्ली में पुराना लोहा पुल पर यमुना का जलस्तर 206.76 मीटर हो चुका है। यमुना नदी उफान पर बहने के कारण दिल्ली और नोएडा में निचले इलाकों में पानी घुस आया है। जिसके कारण इन इलाकों में रह रहे लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों की ओर रुख करना पड़ा है।
Sep 3, 2025 | 07:23 AM IST

दिल्ली में निचले इलाकों में रहने वाले लोग राहत शिविरों में शिफ्ट

Sep 3, 2025 | 07:22 AM IST

दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना

Sep 3, 2025 | 07:21 AM IST

हरियाणा के करनाल में आज सुबह हुई हल्की बारिश

Sep 3, 2025 | 06:37 AM IST

दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना


मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग स्थित शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र ने 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि अन्य केंद्रों ने रिज पर 20.6 मिलीमीटर, लोधी रोड पर 8.9 मिलीमीटर और पालम में 7.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
Sep 3, 2025 | 06:37 AM IST

दिल्ली में बारिश का आकंड़ा 1000 मिमी पार


दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी में इस मौसम में बरसात का आंकड़ा 1000 मिलीमीटर (मिमी) को पार कर गया है। दिल्ली ने पिछले महीने ही 774 मिलीमीटर बारिश के अपने सालाना औसत वर्षा के आंकड़े को पार किया था। आंकड़ों के अनुसार, इस साल 31 अगस्त तक दिल्ली में 963.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि एक सितंबर को 37.8 मिलीमीटर और मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक 16 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे कुल बारिश का आंकड़ा एक हजार मिलीमीटर के पार पहुंच गया।
Sep 3, 2025 | 06:37 AM IST

शिमला में आज भी स्कूल-कॉलेज बंद


हिमाचल की राजधानी शिमला में कोचिंग सेंटर और नर्सिंग संस्थानों समेत सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों को बुधवार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, ‘‘शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मियों को शैक्षणिक संस्थानों में आने से छूट दी गई है और ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।’’
Sep 3, 2025 | 06:37 AM IST

हिमाचल आपदा प्रभावित राज्य घोषित- सीएम


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया गया है और उन्होंने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)से केंद्र से विशेष राहत पैकेज प्राप्त करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को सरकार द्वारा आपदा प्रभावित राज्य घोषित किया गया है और जिन लोगों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें सात लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी और यदि घर के अंदर का सामान नष्ट हो गया है तो अतिरिक्त 70,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
Sep 3, 2025 | 06:37 AM IST

हिमाचल में आज भी भारी बारिश का कहर जारी


हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और किन्नौर जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जबकि ऊना और बिलासपुर जिलों में भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited