आज का मौसम, 11 September 2025 IMD Weather Forecast LIVE: बिहार-ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट; गोपालगंज, सिवान, दरभंगा, मधुबनी... में आने वाली है भारी बारिश; जानें आपके शहर का हाल
आज का मौसम 11 September 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: पहाड़ों पर अब बादल फटने और लैंडस्लाइड की आशंकाएं कम हो गई हैं लेकिन मौसम कुछ दिनों तक तर रहने वाला है। इधर उत्तरी मैदानी भागों में भी हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। दक्षिण में केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में मौसमी गतिविधियां फिलहाल जारी रहेंगी।

आज का मौसम, 11 September 2025 IMD Weather Forecast LIVE: बिहार-ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट; गोपालगंज, सिवान, दरभंगा, मधुबनी... में आने वाली है भारी बारिश; जानें आपके शहर का हाल
आज का मौसम 11 September 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: मानसून की वापसी का समय अब नजदीक आ रहा है और इस दौरान एक बार फिर बारिश की संभावनाएं बनेंगी। फिलहाल, उत्तर भारत में धूप छांव के बीच हल्की हवाओं और छिटपुट बारिश से मौसम सुहावना है। पहाड़ों में आजकल मध्यम से भारी बारिश का दौर चल रहा है। आइए नजर रखते हैं आपके शहर के मौसम पर और जानते हैं पल-पल की लाइव अपडेट्स।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में हवाओं का सिलसिला जारी
नोएडा में तेज धूप खिली हुई है और आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन इस बीच शहर में सतही हवाएं चल रही हैं।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में
दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 89 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में दो दिन तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत था।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में थमा बारिश का सिलसिला
राजस्थान में लंबे समय से जारी भारी बारिश का सिलसिला अब थम चुका है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते कुछ महीनों की लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया था, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए थे। जल निकासी के लिए बीसलपुर, जवाई और माही बांध के चार से पांच गेट खोलने पड़े। बुधवार को राज्यभर में मौसम साफ रहा और कई शहरों में तेज धूप देखने को मिली। इसके चलते अधिकांश क्षेत्रों में दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गईआज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: देश में आज कहां है बारिश की संभावना
आईएमडी ने आज ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी अगले 2-3 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम
आज के गुरुग्राम के मौसम की बात करें तो आज यहां भी बारिश की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। हल्की बदली के बीच आज शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में कैसा रहेगा मौसम
नोएडा की बात करें तो नोएडा NPMC स्टेशन के मुताबिक आज शहर में हल्के बादलों के साथ मौसम सूखा रहने वाला है। आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: इस सप्ताह कैसा रहेगा दिल्ली NCR का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में इस हफ्ते पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की छिटपुट आवाजाही देखी जा सकती है साथ में सतही हवाएं भी चलेंगी। लेकिन मौसम विभाग ने इस हफ्ते दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बारिश नहीं होने का अनुमान जताया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में आज यहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने यूपी के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, सोनभद्र और ललितपुर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दौरान बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार का मौसम
मौसम विभाग ने आज लगभग पूरे उत्तरी बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, किशनगंज जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बारिश नदारद है लेकिन हाल फिलहाल हवाओं ने मौसम को नरम कर रखा है। बारिश कम होने से तापमान में इजाफा होने की संभावना है और उमस के साथ तेज धूप भी परेशान कर सकती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून का असर दिख सकता है, जिससे मौसम में नरमी आ सकती है। अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी तराई इलाकों में बारिश की संभावना बनेगी।
'मुंबई को बॉम्बे या बंबई कहना बंद करें कपिल शर्मा, नहीं तो...'; राज ठाकरे की MNS ने कॉमेडियन को दी चेतावनी

जयपुर में टच डाउन कर टेकऑफ कर गया यात्री विमान, आधे घंटे हवा में चक्कर लगाकर फिर किया लैंड

नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, डिप्टी सीएम के घर बनती है अपराध की योजना : तेजस्वी यादव

छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित इलाकों में 52 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू, बस्तर में निवेश के लिए मिले 967 करोड़ के प्रस्ताव

Gen-Z प्रोटेस्ट से झुलसे नेपाल में शांति लाएंगी सुशीला कार्की, बन सकती हैं कार्यवाहक प्रधानमंत्री; भारत के इस शहर से है उनका 'नाता'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited