LIVE

दिल्ली-एनसीआर में भारी बरसात, IMD ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी; राजस्थान में भारी बारिश ने मचाई तबाही

मानसून का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं मानसूनी बारिश से लोगों को उमस से राहत मिल रही है तो वहीं कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां बारिश की कमी के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है।

दिल्ली-एनसीआर में भारी बरसात, IMD ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी; राजस्थान में भारी बारिश ने मचाई तबाही

Coty Weather Live

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई अन्य जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन सभी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, सड़कें जलमग्न हो गई है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में लगातार बाढ़ का खतरा बना हुआ है, वहीं कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां बाढ़ के हालात है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। आइए अब आपको बताएं मौसम विभाग ने किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो वहीं किन जिलों में आज उमस लोगों को सताने वाली है।

Aug 29, 2025 | 07:37 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: राजस्थान में चेतावनी

Aug 29, 2025 | 05:25 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आ सकती है और बारिश

राष्ट्रीय राजधानी के मध्य, दक्षिणी और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई, लेकिन और अधिक बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने इसके लिए अब तक कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे से 11.30 बजे के बीच सफदरजंग स्थित शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र ने 56.2 मिमी बारिश दर्ज की जबकि लोधी रोड में 34.8 मिमी और आया नगर में 11.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Aug 29, 2025 | 04:59 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: भीलवाड़ा में भारी बारिश

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। आज करीब चार घंटे तक लगातार भारी बारिश हुई, जिससे शहर की सड़कों ने नदियों का रूप ले लिया। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर के नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में पानी घरों और दुकानों तक घुस गया है। भीलवाड़ा के अग्रवाल भवन विद्यापीठ स्कूल में भी पानी भर गया, हालांकि समय रहते बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बारिश का पानी ठीक से निकलने की व्यवस्था नहीं होने से आमजन को भारी दिक्कतें हो रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाले इलाकों में न जाएं और सतर्कता बरतें।
Aug 29, 2025 | 04:28 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: मुंबई का भी हाल बेहाल

Aug 29, 2025 | 03:23 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: पूरी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखते हुए पूरी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Aug 29, 2025 | 03:04 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आगामी दिनों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी दिनों में भी दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहेगा। यहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। बारिश से लोगों मौसम सुहावना बना रहेगा।
Aug 29, 2025 | 02:22 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: गाजियाबाद के कई हिस्सों में अभी भी बरस रहे मेघ

गाजियाबाद में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद अभी भी शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है और तेज हवाएं भी चल रही हैं।
Aug 29, 2025 | 01:22 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड के कई जिलों मे भारि बारिश का 'रेड अलर्ट'

Aug 29, 2025 | 11:36 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश

Aug 29, 2025 | 10:20 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: टिहरी गढ़वाल के गेंवाली भिलंगना में बादल फटा, कोई जनहानि नहीं

Aug 29, 2025 | 09:44 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: नोएडा में बारिश

नोएडा में बारिश शुरू हो गई है। बारिश से उमस में कमी आई है और हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।
Aug 29, 2025 | 09:05 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: चमोली के नैलचोली क्षेत्र में भूस्खलन के कारण बर्बाद हुई किसानों की फसल

टिहरी के भिलंगना विकासखंड में जोरदार बारिश के कारण बालगंगा और धर्मगंगा का जलस्तर बढ़ गया है। इस बीच चमोली जिले में स्थित नैलचामी क्षेत्र में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से ठेला गांव के मयाल गाड़ में आए मलबे से किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है।
Aug 29, 2025 | 09:02 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: अलकनंदा नदी का पानी बद्रीनाथ हाईवे पर आया

उत्तराखंड में भारी बारिश हो रह ही है। बारिश के कारण अलकनंदा नदी उफान पर है। बद्रीनाथ हाईवे के सिरोबगड़ के पास मिनी गोवा बीच में अलकनंदा नदी का पानी राजमार्ग पर आने के कारण आवाजाही बंद हो गई है।
Aug 29, 2025 | 08:44 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: रुद्रप्रयाग और चमोली में बादल फटा

Aug 29, 2025 | 07:28 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: खतरे के निशान के करीब बह रही यमुना नदी

Aug 29, 2025 | 06:56 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है। कल शाम और देर रात हुई हल्की बारिश से सुबह के समय हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। आज भी मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से शहर का मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
Aug 29, 2025 | 05:42 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में वर्षा का अलर्ट


मौसम विभाग के नाउकास्ट के अनुसार, सहारनपुर, बिजनौर, पीलीभीत, शाहजहांपुर लखीमपुर खीरी, सीतापुर, श्रावस्ती और बलरामपुर में हल्की से मध्यम और मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलेंगी। बारिश और हवाओं से यहां मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
Aug 29, 2025 | 05:42 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में झमाझम बरसेंगे बदरा


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम ठंडा बना रहेगा।
Aug 29, 2025 | 05:42 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश के इन चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सोलन और शिमला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Aug 29, 2025 | 05:42 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बिहार में आज मौसम का हाल


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मधेपुरा, मुंगेर, बांका, जुमई, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited