भोपाल

एमपी की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा...जीतू पटवारी के विवादित बयान पर सीएम यादव की फटकार; कहा- जनता लेगी अपमान का हिसाब

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं पर विवादित बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें फटकार लगाई। सीएम ने कहा कि यह टिप्पणी महिलाओं का अपमान करने वाली और कांग्रेस की छोटी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से माफी मांगने और पटवारी को पद से हटाने की मांग की।

FollowGoogleNewsIcon

Jitu Patwari on Women: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं पर विवादित बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त नाराजगी जताई और उन्हें जमकर फटकार लगाई। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की लाड़ली बहनों का घोर अपमान करते हुए उन्हें शराबी बताकर उनका अनादर किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस अपमान का पूरा हिसाब लेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाती है और यही कांग्रेस का असली चरित्र है, जिसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मांग की कि वे माफी मांगें और पटवारी को पद से हटाएं।

सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो: ANI)

गौरतलब यह भी है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में मीडिया के सामने दावा किया था कि मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे अधिक शराब का सेवन करती हैं। इस बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाया। सीएम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लाड़ली बहनों को शराबी बताना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और मध्य प्रदेश इस अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह टिप्पणी बड़ी ही बेशर्मी के साथ की जो उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है।

जनता लेगी अपमान का हिसाब

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के एक पूर्व नेता ने पहले ही यह कह दिया था कि लाड़ली बहनों को बोरे में बंद कर देंगे। आज हरतालिका तीज के अवसर पर इस प्रकार का अपमान हमारी सरकार सहन नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस अपमान का पूरा हिसाब लेगी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को तुरंत माफी मांगनी चाहिए और महिलाओं का अपमान करने वाले नेताओं को पद से हटाना चाहिए।

End Of Feed